जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को जबलपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत भव्य ‘संविधान रक्षा संकल्प मार्च’ निकाला गया। मार्च में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए।

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा
Shiv Sharan

भोपाल। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत संस्कारधानी जबलपुर में भव्य ‘संविधान रक्षा संकल्प मार्च’ का आयोजन किया गया। मार्च में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, जयवर्धन सिंह सहित प्रदेश के विधायकगण एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।

1000603711

इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोसी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित कांग्रेस के विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, समस्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संविधान की रक्षा करना देश के हर नागरिक और कांग्रेस परिवार की जिम्मेदारी है। आजादी हमें आसानी से नहीं मिली। हमारे पूर्वजों ने वर्षों तक यातनाएं सहीं, असंख्य बलिदान दिए और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा, लेकिन आजादी के अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे।

1000603737

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और स्वतंत्रता प्रदान की। संविधान ने यह सुनिश्चित किया कि देश किसी व्यक्ति विशेष की इच्छा से नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के आधार पर चले।

1000603706

पटवारी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने संविधान और लोकतंत्र के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर पहले ही आगाह किया था। यदि कोई अधिनायकवादी सोच संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को दबाने का प्रयास करती है, तो संविधान की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मताधिकार पर संकट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे समय में संविधान की रक्षा केवल किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प होना चाहिए।

पटवारी ने कहा कि इसी संकल्प के साथ आज संविधान दिवस पर जबलपुर की धरती से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया गया है। हमारा संकल्प स्पष्ट है संविधान बचेगा, लोकतंत्र बचेगा और नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में कांग्रेस के योगदान को पूरा देश जानता है। इसी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जननायक राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने भाजपा की नीतियों और मंसूबों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को दोबारा गुलामी की ओर ले जाने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा को देश चलाने से पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान पढ़ना चाहिए और उसके मूल्यों को समझना चाहिए।

सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ती रहेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संविधान रक्षा मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कहा कि हमें वोटर लिस्ट पर पैनी निगाह रखनी होगी। देश और प्रदेश की सरकार लगातार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही हैं।

यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा की लड़ाई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों पर सतर्क निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के प्रति सजग रहें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा आवश्यक है।

संविधान रक्षा संकल्प मार्च के माध्यम से सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

24 minutes ago

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

25 minutes ago

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

about 2 hours ago

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

about 2 hours ago

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज

about 3 hours ago

संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी

about 3 hours ago

और पढ़ें

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित
वायरल

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
मध्यप्रदेश

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन
मध्यप्रदेश

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल
नेशनल न्यूज़

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान
नेशनल न्यूज़

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
मध्यप्रदेश

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम
क्रिकेट