क्रिकेट/खबर डिजिटल/ भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अब पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक नया नाम दिया है। गावस्कर ने वैभव को अब 'बेबी बॉस' के बजाय 'मॉन्स्टर बॉस' कहकर संबोधित किया है।
'क्रिकेट का डायनासोर'
गावस्कर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भविष्य में कोई भी बल्लेबाज 200 रन बना सकता है, लेकिन 250 रन के लक्ष्य का पीछा करना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने वैभव की तारीफ में उन्हें क्रिकेट का डायनासोर और मॉन्स्टर बताया।
'बेबी बॉस नहीं, बल्कि मॉन्स्टर बॉस'
गावस्कर ने आगे लिखा कि वह वैभव को एक नया नाम दे रहे हैं। अब वह बेबी बॉस नहीं, बल्कि मॉन्स्टर बॉस है। गावस्कर की इस टिप्पणी के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।









