तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए पितृत्व अवकाश शुरू करने का ऐलान किया है।

CM विजय का बड़ा ऐलान
CM विजय का बड़ा ऐलान
सुनील बंशीवाल

चेन्नई/खबर डिजिटल/ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब तमिलनाडु सरकार में कार्यरत पुरुष कर्मचारियों के लिए भी पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों को यह लाभ देने की पहल की जा रही है।

महिला कर्मचारियों को मिलती है मैटरनिटी लीव

दरअसल, तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 365 दिनों का मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) दिया जाता है। वहीं, पुरुष कर्मचारियों की ओर से भी लंबे समय से बच्चे के जन्म के समय पितृत्व अवकाश की सुविधा शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विजय ने पुरुष कर्मचारियों के लिए पितृत्व अवकाश शुरू करने का ऐलान किया है।

मां और नवजात की देखभाल में पिता की भी होगी भागीदारी

बच्चे का जन्म परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान मां को शारीरिक और भावनात्मक सहयोग की जरूरत होती है, वहीं नवजात शिशु की देखभाल भी बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में पिता की मौजूदगी और भागीदारी मां तथा बच्चे दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

पिता को भी परिवार के साथ मिलेगा वक्त

सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चे के जन्म के शुरुआती दिनों में पिता को परिवार के साथ समय बिताने और नवजात की देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देना है। हालांकि, पितृत्व अवकाश कितने दिनों का होगा और यह सुविधा किन शर्तों के तहत लागू की जाएगी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर स्पष्ट होगी।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

about 1 hour ago

पाकिस्तानी कंटेंट नहीं चलेगा, सरकार ने नेटफ्लिक्स को याद दिलाई पुरानी एडवाइजरी, फवाद-माहिरा की सीरीज पर विवाद

about 5 hours ago

बिछड़े अपनों से, मिले एक-दूसरे से: उम्र के आखिरी पड़ाव पर मिला हमसफर, वृद्धाश्रम में बजी शहनाई

about 6 hours ago

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का अगला सत्र, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजर

about 7 hours ago

Weather Update: ठंड का बढ़ेगा सितम, कोहरे का मचेगा कोहराम ,दक्षिण में बारिश बढ़ाएगी लोगों की परेशानी

about 12 hours ago

भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से

1 day ago

और पढ़ें

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित
वायरल

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
मध्यप्रदेश

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन
मध्यप्रदेश

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा
मध्यप्रदेश

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल
नेशनल न्यूज़

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
मध्यप्रदेश

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम
क्रिकेट

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज
मध्यप्रदेश

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज