इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

इंदौर में अखाड़ा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
सुनील बंशीवाल

इंदौर/खबर डिजिटल/ इंदौर की पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति और व्यायामशालाओं को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। अनंत चतुर्दशी पर आयोजित गणेश चल समारोह में शौर्य, शस्त्रकला और व्यायाम का शानदार प्रदर्शन करने वाले 25 अखाड़ों एवं व्यायामशालाओं को आर्थिक प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक संस्था को 21-21 हजार रुपये की राशि के चेक प्रदान किए गए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम के सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने महापौर सभाकक्ष में अखाड़ों और व्यायामशालाओं के प्रबंधकों तथा वरिष्ठजनों को चेक वितरित किए। नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष अनंत चतुर्दशी चल समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

अखाड़ा परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा

इस अवसर पर नंदकिशोर पहाड़िया ने कहा कि इंदौर की अखाड़ा परंपरा शहर की सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पहचान है। अखाड़ों के सदस्य चल समारोह में शौर्य, शस्त्रकला और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन कर इस परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं। नई पीढ़ी तक इस विरासत को पहुंचाने में भी इन संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि अखाड़ों और व्यायामशालाओं को लगातार प्रोत्साहन मिलता रहे, ताकि शहर की पारंपरिक संस्कृति और व्यायाम की पुरानी परंपराएं आगे भी कायम रहें।

इन अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिले चेक

सम्मान समारोह में श्री गुरुदास व्यायामशाला, ओम श्री महावीर व्यायामशाला, गुरु चिमनलाल उस्ताद व्यायामशाला, सार्वजनिक स्व. श्री गणेशराम गुरु व्यायामशाला, अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला, सार्वजनिक स्व. फेलसिंह उस्ताद व्यायामशाला समिति, श्री महावर कौली समाज व्यायामशाला, सार्वजनिक श्री चन्द्रपालसिंह उस्ताद व्यायामशाला, मार्तण्डराव उस्ताद व्यायामशाला और सार्वजनिक स्व. श्री मूलचंद उस्ताद का झिरियावाला अखाड़ा सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चेक सौंपे गए। इसके अलावा पंचमुशी गुरु अखाड़ा, स्व. मोहनसिंह उस्ताद व्यायामशाला एवं शस्त्रकला केन्द्र, सार्वजनिक मस्त बजरंग व्यायामशाला एवं जिम्नेशियम, देवीदीन व्यायामशाला, जय हरसिद्धि मां बृजलाल गुरु व्यायामशाला, श्री वीर बलवंत नारायण उस्ताद व्यायामशाला, जय मल्हार व्यायामशाला, श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला कुश्ती केन्द्र, शस्त्र-शास्त्र यौगिक गुरुकुल मल्हारगंज, वीर बजरंग व्यायामशाला, सकल पंच सार्वजनिक श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और सार्वजनिक आदर्श व्यायामशाला के प्रतिनिधियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। नगर निगम की इस पहल को इंदौर की पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति को संरक्षण देने और उससे जुड़ी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

25 minutes ago

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा

28 minutes ago

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

about 2 hours ago

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

about 2 hours ago

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज

about 3 hours ago

संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी

about 3 hours ago

और पढ़ें

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित
वायरल

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन
मध्यप्रदेश

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा
मध्यप्रदेश

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल
नेशनल न्यूज़

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान
नेशनल न्यूज़

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
मध्यप्रदेश

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम
क्रिकेट