संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी

संविधान दिवस उत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह ने संविधानगैलरी का शुभारंभ किया।

mp vidhan sabha samvidhan photo gallery
mp vidhan sabha samvidhan photo gallerymp vidhan sabha
Khabar Digital Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ 77 वें 'संविधान दिवस' के अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा देश की ऐसी विशिष्ट विधानसभा बन गई है जिसने संविधान सभा में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले मनीषियों का स्मरण कर एक संविधान गैलरी स्थापित की।

विधानसभा में 'संविधान गैलरी' का शुभारंभ

संविधान दिवस उत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह ने इस गैलरी का शुभारंभ किया।

mp vidhan sabha samvidhan photo gallery

इस अवसर पर अतिथियों के साथ विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, सदस्यों एवं विश्व विद्यालयों के कुलगुरुओं ने विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के विशेष अंक का विमोचन किया। इस अंक में संविधान पर विविध आलेख तथा संविधान निर्माण में मध्य प्रदेश के योगदान पर सामग्री संकलित है।

'संविधान दिवस उत्सव-2026' के आरंभ में अतिथियों द्वारा विधानसभा परिसर में स्थापित प्रतिमा स्थल पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' का लोकार्पण कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन करवाने के साथ आरंभ हुआ।

mp vidhan sabha cm mohan yadav

मध्यप्रदेश के प्रतिनिधियों की पहल से इंडिया बना भारत

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हमने यहां जो संविधान की उद्देशिका का वाचन किया उसमें दिनांक के साथ तिथि के साथ विक्रमी का उल्‍लेख है। संविधान सभा ने विक्रम संवत को स्वीकार किया था लेकिन वर्ष 1955 में बाहर से एक समिति बनाकर तय कर दिया गया कि विक्रम संवत की जगह शक संवत को अपनाया जाएगा।

संविधान सभा में मध्‍यप्रदेश की भूमिका का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंडिया शब्‍द के बदले भारत नाम रखने की पैरवी मध्यप्रदेश से संविधान सभा के सदस्यों सेठ गोविंद दास, हर‍ि विष्‍णु कामथ आदि सदस्यों ने की। कामथ जी ने मौलिक अधिकारों के निलंबन न किए जाने की लड़ाई लड़ी।  

डॉ. हरिसिंह गौर की पहल के बाद भारत में सर्वोच्‍च न्‍यायालय बना। पंडित रविशंकर शुक्‍ल ने राज्‍य और केंद्र के अंशदान बंटवारे के निर्धारण का विचार रखा था। इस आधार पर आज जीएसटी का कार्य हुआ। हमारे प्रदेश ने समान नागरिक संहिता लागू की है। मध्य प्रदेश की प्रतिनिधि राजकुमार सुश्री अमृत कौर ने इस विषय को संविधान सभा में उठाया था। इंदौर के स्व. दीनानाथ भार्गव ने 4 शेर वाला अशोक चिह्न बनाया।

mp vidhan sabha narendra singh tomar

कर्तव्‍यपालन की प्रेरणा भी संविधान से मिली: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अथक संघर्ष किया और हंसते हुए फांसी को चूमा। इसी बलिदान के परिणामस्‍वरूप लहू से सनी हुई ये आजादी हमें प्राप्‍त हुई है।  तब ही हमारा यह प्राणों से प्‍यारा संविधान हमें उपलब्‍ध हुआ है। हमारा सौभाग्‍य है कि इस संविधान रूपी गंथ के माध्‍यम से हम देश के करोड़ों लोगो की सेवा कर रहे हैं उसमें अपना योगदान कर रहे हैं हमें गर्व है कि हमारा संविधान सर्वव्‍यापी और सर्वस्‍पर्शी है।

तोमर ने कहा कि संविधान बनाते हुए हमारे पूर्वजों ने अपेक्षा की थी कि भारत का हर व्‍यक्ति समानता, समता, ममता से जुड़े। हर व्‍यक्ति को बराबरी का हक मिले।पात्र व्‍यक्ति तक उसका अधिकार पहुंचे। हमें कर्तव्‍यपालन की प्रेरणा भी संविधान से मिली। आज हम गौरव से कह सकते हैं कि भारत की 75 वर्ष की आजादी की यात्रा पूर्ण हो चुकी है।

इस अमृत काल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने आव्‍हान किया है कि 2047 तक विकसित भारत बनना चाहिए। इस दिशा में केन्‍द्र सरकार और सभी संस्‍थाओं के साथ डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार शिद्दत से कार्य कर रही हैं। ये प्रयत्न सफल होंगे और आज जो स्वप्न देखे जा रहे हैं वे 2047 तक पूरा होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

25 minutes ago

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

25 minutes ago

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा

28 minutes ago

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

about 2 hours ago

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

about 2 hours ago

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज

about 3 hours ago

और पढ़ें

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित
वायरल

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
मध्यप्रदेश

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन
मध्यप्रदेश

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा
मध्यप्रदेश

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल
नेशनल न्यूज़

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान
नेशनल न्यूज़

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
मध्यप्रदेश

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम
क्रिकेट

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम