पत्नी को रात में मोबाइल चलाने पर मिली सजा-ए-मौत, मोबाइल की रोशनी, आवाज से सो नहीं पा रहा था पति

मध्यप्रदेश के बालाघाट में मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया। पति पर 27 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को रात में मोबाइल चलाने पर मिली सजा-ए-मौत, मोबाइल की रोशनी, आवाज से सो नहीं पा रहा था पति
सुनील बंशीवाल

बालाघाट/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हत्या की वारदात में बदल गया। सिवनघाट गांव में देर रात मोबाइल चलाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पति पर अपनी 27 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति दिनेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल की रोशनी और आवाज से खुल रही थी पति की नींद
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात 20 नवंबर की है। दिनेश राउत और उसकी पत्नी सुषमा के बीच उस समय विवाद शुरू हुआ, जब सुषमा देर रात तक बिस्तर पर मोबाइल चला रही थी। मोबाइल की रोशनी और आवाज के कारण पास में सो रहे दिनेश की नींद बार-बार खुल रही थी। उसने पत्नी से मोबाइल बंद करने के लिए कहा, लेकिन इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पहले हुई थप्पड़बाजी, फिर गला घोंटकर हत्या का आरोप
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी के बीच थप्पड़बाजी हुई। इसके बाद आरोप है कि दिनेश ने सुषमा के साथ मारपीट की और उसका गला घोंट दिया। इस घटना में सुषमा की मौत हो गई।

परिजनों को फोन कर बताई तबीयत बिगड़ने की बात
घटना के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को फोन किया और सुषमा की तबीयत अचानक खराब होने की जानकारी दी। हालांकि, पुलिस की जांच में मामले की सच्चाई सामने आने के बाद दिनेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल जैसी सामान्य बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचने की इस घटना ने घरेलू हिंसा और आपसी विवादों के गंभीर परिणामों को एक बार फिर सामने ला दिया है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

1 day ago

लापता बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, लोहे की रॉड और बाइक की चेन से किया हमला; मौत के बाद मानपुर थाने का घेराव

5 days ago

धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुअर की फसल के बीच लगाए गांजे के पौधे, 1 करोड़ 74 लाख अवैध गांजे समेत एक आरोपी गिरफ्तार

7 days ago

लोकायुक्त पुलिस का छापा, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Nov 12, 2026

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

Nov 8, 2026

Khan Sir Coaching Firing update: फायरिंग में पर्दे के पीछे दूसरी कोचिंग का हाथ, सामने आया ये सच…

Jun 3, 2026

और पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के पहले गुरु के 557वां प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन
त्योहार

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के पहले गुरु के 557वां प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन

खिलाड़ियों को MP सरकार ने दिए 9 करोड़ 23 लाख, 134 एकड़ में बना है नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर
मध्यप्रदेश

खिलाड़ियों को MP सरकार ने दिए 9 करोड़ 23 लाख, 134 एकड़ में बना है नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान
पंजाब

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा
धर्म समाचार

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी
रेसिपी

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़
मध्यप्रदेश

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती
मध्यप्रदेश

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती