ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

ग्वालियर के हुरावली इलाके में बाइक सवार युवकों ने आधी रात पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है।

ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल
सुनील बंशीवाल

ग्वालियर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हुरावली इलाके में शुक्रवार देर रात बाइक सवार युवकों ने एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर खुलेआम फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वारदात का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आधी रात पेट्रोल पंप पर पहुंचे बदमाश
जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात की है। कुछ युवक बाइक से हुरावली स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वायरल वीडियो में बदमाश बेखौफ होकर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक की ओर से अब तक पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना को संज्ञान में लिया है। पुलिस वायरल फुटेज की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो हुरावली के किस पेट्रोल पंप का है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि वारदात में शामिल युवकों और उनकी बाइक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!