बस्तर/खबर डिजिटल/ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए मददगार साबित हुई। 108 एंबुलेंस में तैनात एमटी (EMT)आंचल साहू ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया महिला ने स्वास्थ्य शिशु को जन्म दिया ।
गरेंगा गांव के निवासी हैं बच्चे के माता-पिता
जानकारी के अनुसार गरेंगा गांव निवासी सेवती वीर पत्नी जे.के लाल वीर को शनिवार प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ की आपातकालीन सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन कर सहायता मांगी । सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के भीतर एंबुलेंस गरेंगा गांव में पहुंच गई।
गर्भवती महिला को अस्पताल के ले जाया रहा था। तभी रास्ते में उन्हें प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ऐसी स्थिति में एंबुलेंस में तैनात एमटी (EMT)आंचल साहू ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस में ही का प्रसव कराया ।महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया । इस दौरान एंबुलेंस पायलट की खिरेंग नाग भी मौजूद रहे। नवजात के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।
108 एंबुलेंस की सरकारी सेवा
इस घटना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित 108 संजीवनी एंबुलेंस आपातकालीन सेवा की उपयोगिता और स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता को उजागर किया है ।









