पटना/ खबर डिजिटल/ अजीत रेनू/ Patna Khan Sir Coaching Firing: मशहूर टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। बाइक से आये अज्ञात बदमाशों ने कोचिंग संस्थान को निशाना बनाकर लगभग 15-20 राउंड फायर किए। गोलियों के आवाज़ से आसपास के इलाको एवं कोचिंग संस्थान में दहशत फ़ैल गई। फायरिंग के बाद कोचिंग संस्थान के आसपास रहवासी एवं छात्र जमा हो गये और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।
छात्रों का फूटा गुस्सा , विरोध में सड़क पर उतरे छात्र
गोलीबारी के कुछ क्षण पश्चात् छात्रों ने संस्थान के सामने एकजुट होकर विरोध जताना शुरू कर दिया। सड़क मार्ग पर टायर जलाकर जाम लगा दिया गया। मौके की नजाकत को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा छात्रों को समझाने पर छात्र शांत हुए ।
ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान संचालक से पूछताछ
खान सर के कोचिंग संस्थान के शिकायत पर जांच के दौरान पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान चलाने वाले रौशन आनंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्या कहना है पुलिस वालों का
पुलिस से हुई बातचीत के अनुसार फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है तथा घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किया गया है । पुलिस उस क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है साथ ही अपराधियों को पकड़ने के लिए रणनीतियाँ बनाई जा रही है । वर्तमान में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और माहौल शांतिपूर्ण है ।







