वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अलीराजपुर से रामलीला मैदान पहुंचे युवा कांग्रेसी, चुनाव आयोग पर दागे सवाल

S
Shiv Sharan

2 बार पढ़ा गया

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अलीराजपुर से रामलीला मैदान पहुंचे युवा कांग्रेसी, चुनाव आयोग पर दागे सवाल

कुलदीप खराड़ीया, खबर डिजिटल, अलीराजपुर। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन द्वारा आयोजित विशाल वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में अलीराजपुर जिले से बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अलीराजपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का एक दल दिल्ली पहुंचा और इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

​लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का उठाया मुद्दा

​महारैली के मंच से INDIA गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने देश में लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रैली में चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता, मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयोग की निष्पक्षता से जुड़े गंभीर सवाल उठाए गए। नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया।

​चुनावी सुधारों और EVM को लेकर प्रमुख मांगें

​महारैली के दौरान विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के समक्ष प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मुख्य रूप से कथित वोट चोरी पर रोक लगाने, मतदाता सूचियों से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने, SIR प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, वर्ष 2023 के चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून को निरस्त करने तथा आगामी चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर से कराने की मांग शामिल थी।

​मताधिकार नागरिक की सबसे बड़ी ताकत: पुष्पराज पटेल

​कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी शक्ति और अधिकार है। निष्पक्ष चुनाव प्रणाली तथा संविधान की रक्षा करना हम सभी का प्राथमिक कर्तव्य है। युवाओं को अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहकर आगे आना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अलीराजपुर जिला युवा कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर और प्रतिबद्ध रहेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-collector-surprise-inspection-school/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी