क्राइम•

Shahdol Breaking News: दो सगे भाईयों की धारदार हथियार से हत्या, एक भाई गंभीर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Shahdol Breaking News: दो सगे भाईयों की धारदार हथियार से हत्या, एक भाई गंभीर

शहडोल/ कमलेश दाहिया/खबर डिजिटल/ जिले के बुढार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी अंतर्गत ग्राम बलबहरा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है।

10 लोगों ने किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग शर्मा अपने 10 अन्य साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार तलवार, फरसा, लाठी-डंडों से लैस होकर ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुस गया, जहां राहुल तिवारी, राकेश तिवारी और सतीश तिवारी मौजूद थे। हमलावरों ने तीनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राहुल तिवारी और राकेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई सतीश तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल सतीश को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/clash-between-two-groups-old-rivalry-five-injured/

पुलिस ने आरोपी अनुराग शर्मा को किया अरेस्ट
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कुछ हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। खास बात यह है कि मृतक राकेश तिवारी ने मरने से पहले मोबाइल कैमरे पर बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने हमलावरों के नाम और हमले की वजह बताई। फिलहाल पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी वारदात जमीनी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी