इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

इंदौर के राऊ इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। साईं विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसने अपने 15 साल के बेटे और 7 साल की बेटी को खेलने के लिए घर से बाहर भेज दिया था। शाम को दोनों बच्चे लौटे तो घर में माता-पिता के शव मिले।

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
सुनील बंशीवाल

इंदौर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के इंदौर में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। राऊ थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त दंपती के दोनों बच्चे घर से बाहर थे। शाम को जब वे वापस लौटे तो मां का शव कमरे में पड़ा था, जबकि पिता फंदे पर लटका मिला।

पुलिस को दी गई सूचना
मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उसकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई है। दंपती के परिवार में 15 साल का बेटा और 7 साल की बेटी हैं। जानकारी के मुताबिक, पवन ने घटना से पहले दोनों बच्चों को खेलने के लिए पास के गार्डन में भेज दिया था। रविवार शाम करीब 4 बजे जब बच्चे घर पहुंचे तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कमरे में मिला पत्नी का शव, फंदे पर लटका था पति
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर के एक कमरे में वर्षा का शव मिला। उसके गले पर चाकू से हमला किए जाने के निशान थे। वहीं पवन का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4 बजे पवन के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसकी पत्नी का शव भी कमरे में मिला। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी।

वेल्डिंग के काम के लिए घर आया था रेहान
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पवन ने कुछ समय पहले रेहान नाम के युवक को घर में वेल्डिंग का काम करने के लिए बुलाया था। इसके बाद रेहान और वर्षा के बीच बातचीत होने लगी थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पवन और वर्षा के बीच विवाद होता था। परिजनों और परिचितों से मिली जानकारी में यह भी सामने आया है कि रेहान कथित तौर पर पवन को धमकाता था। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस विवाद और कथित प्रेम संबंध की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दोस्तों से जताई थी हत्या की साजिश की आशंका
बताया जा रहा है कि पवन शनिवार को इलाके में रहने वाले कुछ दोस्तों से मिला था। इस दौरान उसने आशंका जताई थी कि रेहान ने उसकी पत्नी को अपने प्रभाव में ले लिया है और दोनों उसे तथा उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। पवन ने दोस्तों से कहा था कि दीपावली के बाद उन्हें मारने की योजना बनाई गई है। पवन ने यह भी दावा किया था कि उसके पास रेहान और वर्षा के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है। उसके मुताबिक, दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मोबाइल फोन जब्त कर जांच करेगी पुलिस
पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पवन और वर्षा के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना से पहले दंपती के बीच क्या विवाद हुआ था और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

about 10 hours ago

लापता बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, लोहे की रॉड और बाइक की चेन से किया हमला; मौत के बाद मानपुर थाने का घेराव

4 days ago

धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुअर की फसल के बीच लगाए गांजे के पौधे, 1 करोड़ 74 लाख अवैध गांजे समेत एक आरोपी गिरफ्तार

6 days ago

लोकायुक्त पुलिस का छापा, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Nov 12, 2026

Khan Sir Coaching Firing update: फायरिंग में पर्दे के पीछे दूसरी कोचिंग का हाथ, सामने आया ये सच…

Jun 3, 2026

भारत ने वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता 2025 में ऐतिहासिक शुरुआत की

Dec 2, 2025

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!