चेन्नई कारोबारी ने बालाजी को 121 किलो सोने से बना 46 विशेष आभूषण का दान किया, जानिए कौन हैं वर्धमान जैन

तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोने की भेंट, चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन ने पत्नी संग चढ़ाए 207.6 करोड़ के आभूषण

Tirupati Balaji Gold Donation 121 Kg Gold Worth Rs 207.6 Crore
Tirupati Balaji Gold Donation 121 Kg Gold Worth Rs 207.6 Crore
Khabar Digital Desk

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति बालाजी मंदिर में 26 नवंबर को एक बड़ा दान चर्चा का विषय बन गया। चेन्नई के उद्योगपति और समाजसेवी वर्धमान जैन ने अपनी पत्नी राधिका जैन के साथ भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) स्वामी को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अनुसार इन आभूषणों की कुल कीमत निर्माण लागत सहित 207.6 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे।

121 किलो सोने से तैयार किए गए 46 विशेष आभूषण

TTD के मुताबिक, 24 कैरेट सोने से कुल 46 आभूषण तैयार किए गए हैं, जिन्हें 33 प्रकार की श्रेणियों में रखा गया है। इनमें भगवान वेंकटेश्वर के लिए मुकुट, हार, कंगन, बाजूबंद, कमरबंद, पैरों के आभूषण और शंख व चक्र के विशेष कवच शामिल हैं।

इन आभूषणों में 238.2 कैरेट हीरे और 2,247.7 कैरेट अन्य कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ब्लू और येलो सैफायर, रूबी, पन्ना तथा शालिग्राम पत्थर भी शामिल हैं।

कुल 121 किलो सोने में से 106 किलो सोने का इस्तेमाल तिरुमला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के आभूषण बनाने में किया गया है। वहीं शेष 15 किलो सोने से तिरुचानूर स्थित श्री पद्मावती अम्मावारू मंदिर के लिए विशेष वस्त्र तैयार किए जाएंगे। इन आभूषणों को तैयार करने में करीब 15 महीने का समय लगा।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में अर्पित किए आभूषण

दान के अवसर पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने दानकर्ता परिवार के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और रंगनायकुला मंडपम में प्रदर्शित आभूषणों का अवलोकन किया।

इसके बाद जैन परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आभूषणों की थालियां सिर पर रखकर ध्वजस्तंभ की परिक्रमा की और गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर के समक्ष आभूषण अर्पित किए। इस दौरान TTD के चेयरमैन, कार्यकारी अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कौन हैं वर्धमान जैन, जिन्होंने किया 207 करोड़ रुपये का दान?

वर्धमान जैन चेन्नई के जाने-माने उद्योगपति और उद्यमी हैं। वह हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी कंपनी एक्सेस हेल्थकेयर (Access Healthcare) के संस्थापक और वाइस चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वह एशिया इंजीनियरिंग से भी जुड़े हुए हैं।

उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से पढ़ाई की और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, मेडिकल कोडिंग, इमेज प्रोसेसिंग और बिजनेस प्रोसेस ऑटोमेशन के क्षेत्र में भी उनका अनुभव रहा है।

साल 2025 में उनकी कंपनी एक्सेस हेल्थकेयर में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी को करीब 2 अरब डॉलर में बेचे जाने की खबरों के बाद भी वह चर्चा में आए थे।

इससे पहले भी तिरुपति मंदिर को दे चुके हैं करोड़ों का दान

वर्धमान जैन का तिरुमला मंदिर और TTD से पुराना जुड़ाव रहा है। 121 किलो सोने के आभूषणों का दान उनका पहला योगदान नहीं है। इससे पहले भी वह मंदिर की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता दे चुके हैं।

उनके प्रमुख योगदानों में शामिल हैं:

  • - 7 करोड़ रुपये का योगदान: श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल (SVBC) के विकास के लिए आर्थिक सहायता दी।

  • - 5 करोड़ रुपये का प्लांट: TTD की गौशाला में पशुओं के लिए चारा तैयार करने वाला मिक्सिंग प्लांट स्थापित कराया।

  • - 1 करोड़ रुपये की मशीन: मंदिर की हुंडी में आने वाले सिक्कों की गिनती और छंटाई के लिए मशीन दान की।

  • - इलेक्ट्रिक बसें: मई 2026 में TTD की परिवहन व्यवस्था के लिए इलेक्ट्रिक बसों का योगदान दिया।

धार्मिक दान के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान

वर्धमान जैन धार्मिक गतिविधियों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी योगदान देते हैं। वह कांची कामकोटि चाइल्ड्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के प्रबंध न्यासी के रूप में जुड़े हुए हैं। इसके अलावा सरिता जैन फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सहायता गतिविधियों में योगदान देते हैं।

वह वंचित युवाओं को कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने वाली पहल आविष्कार (Aavishkaar) से भी जुड़े हैं। तिरुमला बालाजी मंदिर में 121 किलो सोने के आभूषणों की यह भेंट अपनी विशाल कीमत और धार्मिक महत्व के कारण देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

UGC NET December 2026 City Intimation Slip जारी, यहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
प्रतियोगी परीक्षा

UGC NET December 2026 City Intimation Slip जारी, यहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

सीनियर सिटीजन की हुई बल्ले बल्ले, बैंकों ने बदले FD और बचत खाते के नियम, बुजुर्गों को घर पर ही मिलेगी बैंकिंग सुविधा
बैंकिंग

सीनियर सिटीजन की हुई बल्ले बल्ले, बैंकों ने बदले FD और बचत खाते के नियम, बुजुर्गों को घर पर ही मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Government Job: नकल माफिया पर सख्ती का असर! उत्तराखंड में 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी

Government Job: नकल माफिया पर सख्ती का असर! उत्तराखंड में 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Bhopal News: फंदा में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों के प्रदर्शन की तैयारी, 28 को करेंगे चक्काजाम,निकाला मशाल जुलूस
मध्यप्रदेश

Bhopal News: फंदा में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों के प्रदर्शन की तैयारी, 28 को करेंगे चक्काजाम,निकाला मशाल जुलूस

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित
वायरल

नेपाल की शिक्षिका सीमा ने विद्यार्थियों के साथ 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया शानदार डांस, गीतकार भी हुए प्रभावित

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
मध्यप्रदेश

इंदौर के 25 अखाड़ों और व्यायामशालाओं को मिला सम्मान, प्रत्येक को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन
मध्यप्रदेश

भोपाल में समान शिक्षा जन यात्रा: सरकारी स्कूलों में समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नागरिकों एवं संस्थाओं ने दिया समर्थन

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा
मध्यप्रदेश

जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान रक्षा मार्च में जुटे दिग्गज, पटवारी बोले- संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल
नेशनल न्यूज़

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल