मेष: काम के किसी साथी के सहयोग से आज आप अपनी अटकी हुई व्यावसायिक परेशानी को हल करने में सफल रहेंगे.
वृष: फसल, खाद, बीज, किराना सामान या कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है.
मिथुन: दफ्तर या कामकाज से जुड़े मामलों में सफलता हाथ लगेगी. नई योजनाओं और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है, और विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.
कर्क: आज ग्रहों की चाल नुकसान का संकेत दे रही है. बेहतर यही रहेगा कि काम के सिलसिले में यात्रा करने से बचें और अपनी रकम किसी के भरोसे या दबाव में न फंसाएं.
सिंह: कारोबार के कामों से फायदा होगा और व्यापार में आ रही अड़चनें धीरे-धीरे कम होंगी. काम के लिए की गई यात्रा भी आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
कन्या: सरकारी विभागों से जुड़े जिस काम के लिए आप कोशिश करेंगे, उसमें थोड़ी बहुत कामयाबी जरूर मिलेगी. विरोधी पक्ष कमजोर बना रहेगा.
तुला: आज मन धर्म-कर्म और समाजसेवा के कामों में रमेगा. मेहनत करने पर कोई योजना परवान चढ़ सकती है और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी.
वृश्चिक: सेहत के लिहाज से दिन कुछ कमजोर है. ऐसी चीजों को खाने-पीने से बचें जो आपकी सेहत को रास न आती हों.
धनु: आर्थिक स्थिति और कारोबार दोनों के लिए समय अच्छा है. आपकी कोशिशों और योजनाओं को सफलता मिलेगी, साथ ही अच्छे कामों में रुचि बढ़ेगी.
मकर: विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देंगे, लेकिन इसके बावजूद रोजमर्रा के हालात आपके पक्ष में बने रहेंगे.
कुंभ: सितारे मजबूत हैं और आपको हर मोर्चे पर दूसरों से आगे, प्रभावशाली और विजयी बनाए रखेंगे. समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा.
मीन: कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में हाथ डालने पर सफलता मिलेगी. विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे और आपको प्रतिष्ठा व सम्मान की प्राप्ति होगी.









