भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, सुपारी किलिंग की आशंका

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अन्नु उर्फ अनुज श्रीवास (21), पिता वीरसिंह, निवासी शिवशक्ति नगर छोला के रूप में हुई है। इस मामले में एक महिला और उसके जेल में बंद पति प्रकाश की भूमिका की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला के मृतक अन्नु के साथ अवैध संबंध थे।

भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, सुपारी किलिंग की आशंका
Khabar Digital Desk

27 नवंबर 2026, भोपाल: भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, सुपारी किलिंग की आशंका - मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अन्नु उर्फ अनुज श्रीवास (21), पिता वीरसिंह, निवासी शिवशक्ति नगर छोला के रूप में हुई है। पुलिस जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक महिला और उसके जेल में बंद पति प्रकाश की भूमिका की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला के मृतक अन्नु के साथ अवैध संबंध थे।

जानकारी अनुसार मृतक अन्नु शराब तस्करी में शामिल था। महिला और अन्नु के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण महिला ने अन्नु के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हालांकि, थाने में शिकायत दर्ज होने के बावजूद अन्नु की हत्या कर दी गई।

हत्या के पीछे सुपारी दिए जाने का शक, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर की गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपितों का पता लगाने में जुटी है।

इस मामले में सुपारी किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्या में शामिल होने के संदेह वाले कुछ आरोपी लगभग 15 दिन पहले ही जेल से रिहा हुए थे। महिला का पति प्रकाश अभी जेल में बंद है। पुलिस इस मामले में महिला, उसके पति और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।

छोला थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

संबंधित खबरें

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए

about 9 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से महिला को किया गिरफ्तार, फॉरेन ट्रिप के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

4 days ago

सिवनी: डायल 112 ने मां से बिछड़ी ढाई साल की मासूम को मिलवाया, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

5 days ago

इंदौर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक साल का मासूम हुआ मां से बेसहारा

5 days ago

पत्नी को रात में मोबाइल चलाने पर मिली सजा-ए-मौत, मोबाइल की रोशनी, आवाज से सो नहीं पा रहा था पति

6 days ago

ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

7 days ago

और पढ़ें

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना
किसान समाचार

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए
पुलिस न्यूज़

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना
मध्यप्रदेश

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत
मध्यप्रदेश

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां
मध्यप्रदेश

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त