​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

केवलारी। सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़े जाने के बावजूद अंतिम छोर तक पानी न पहुंचने से क्षेत्र के किसानों की चिंता गहरा गई है। केवलारी विधानसभा क्षेत्र के थाँवरी के पास टीएलबीसी (TLBC) नहर के चेन क्रमांक 1710 तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत सामने आने के बाद विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
Shiv Sharan

राकेश यादव, केवलारी, सिवनी। नहर में पानी छोड़े जाने के बावजूद अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। केवलारी विधानसभा क्षेत्र के थांवरी के पास TLBC नहर के चेन क्रमांक 1710 तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने मौके पर पहुंचकर नहर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चेन क्रमांक 1377 स्थित पुलिया पर पानी का जलस्तर निर्धारित 220 गेज के मुकाबले महज 150 गेज पाया गया, जबकि चेन क्रमांक 1710 तक पानी पहुंचा ही नहीं था। नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों की बोनी का काम प्रभावित हो रहा है। खेती के महत्वपूर्ण समय में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

1000604598

मौके पर पहुंचे विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन का समय देते हुए स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय-सीमा में नहर के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचना चाहिए। किसानों की बोनी और सिंचाई में देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने कहा कि किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सुधांशु गौर, सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग, एसडीओ के.के. सनोडिया सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सिंचाई विभाग तीन दिन में नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचा पाएगा, या किसानों को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

about 2 hours ago

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

about 10 hours ago

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

about 10 hours ago

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

about 10 hours ago

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

about 11 hours ago

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

about 11 hours ago

और पढ़ें

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना
किसान समाचार

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए
पुलिस न्यूज़

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना
मध्यप्रदेश

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत
मध्यप्रदेश

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां
मध्यप्रदेश

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत