बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने एवं बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कार्यक्रम।

MP’s efforts in eradicating child marriage commended
बाल विवाह उन्मूलन में MP के प्रयासों की सराहना
Khabar Digital Desk

बाल विवाह की रोकथाम एवं उन्मूलन की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने एवं बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी ने पुरस्कार ग्रहण किया

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 25 बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रदेश की ओर से बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी ने पुरस्कार ग्रहण किया।

राष्ट्रीय मंच पर झाबुआ की बेटी के साहस की सराहना

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की 17 वर्षीय हीमा निनामा की प्रेरणादायी कहानी का विशेष उल्लेख किया। हीमा ने साहस और आत्मविश्वास के साथ अपने बाल विवाह को रोककर शिक्षा और बेहतर भविष्य की राह चुनी।

राष्ट्रीय मंच पर हीमा की सफलता का उल्लेख प्रदेश में बाल विवाह के विरुद्ध बढ़ती जागरूकता और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण पहचान देता है।

बाल विवाह मुक्त मध्यप्रदेश की दिशा में निरंतर प्रयास

बाल विवाह की रोकथाम के लिए कानूनी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

about 2 hours ago

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

about 10 hours ago

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

about 10 hours ago

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

about 11 hours ago

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

about 11 hours ago

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

about 13 hours ago

और पढ़ें

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना
किसान समाचार

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए
पुलिस न्यूज़

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत
मध्यप्रदेश

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां
मध्यप्रदेश

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत