इंदौर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से महिला को किया गिरफ्तार, फॉरेन ट्रिप के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

इंदौर में फॉरेन ट्रिप बुकिंग के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से आरोपी महिला पूजा तिवारी को गिरफ्तार किया है।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से महिला को किया गिरफ्तार, फॉरेन ट्रिप के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
सुनील बंशीवाल

इंदौर/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के इंदौर में विदेश यात्रा की बुकिंग के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान पूजा तिवारी के रूप में हुई है। उस पर फॉरेन ट्रिप बुकिंग के नाम पर एक व्यक्ति से अलग-अलग किस्तों में करीब 14 लाख रुपए अपने बैंक खाते में जमा करवाने का आरोप है।

विदेश यात्रा के नाम पर धोखाधड़ी
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2025 के दौरान अरुण दीक्षित नाम के व्यक्ति ने विदेश यात्रा के लिए बुकिंग कराई थी। इस बुकिंग के सिलसिले में महिला ने अलग-अलग समय पर कुल 14 लाख रुपए अपने खाते में जमा करवाए थे। हालांकि, रकम मिलने के बाद न तो विदेश यात्रा की बुकिंग की गई और न ही पीड़ित को कोई जानकारी दी गई।

महिला ने किया मोबाइल बंद
डीसीपी के मुताबिक, पैसे लेने के बाद महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला लगातार फरार चल रही थी।

तकनीकी साक्ष्यों का मिला सहारा
क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और जानकारी के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी पूजा तिवारी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं और ठगी की रकम का इस्तेमाल कहां किया गया।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिवनी: डायल 112 ने मां से बिछड़ी ढाई साल की मासूम को मिलवाया, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

1 day ago

इंदौर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक साल का मासूम हुआ मां से बेसहारा

1 day ago

पत्नी को रात में मोबाइल चलाने पर मिली सजा-ए-मौत, मोबाइल की रोशनी, आवाज से सो नहीं पा रहा था पति

2 days ago

ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

3 days ago

लापता बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, लोहे की रॉड और बाइक की चेन से किया हमला; मौत के बाद मानपुर थाने का घेराव

6 days ago

धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुअर की फसल के बीच लगाए गांजे के पौधे, 1 करोड़ 74 लाख अवैध गांजे समेत एक आरोपी गिरफ्तार

Nov 16, 2026

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
बैंकिंग

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता
मध्यप्रदेश

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता