RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार

RBI New Rules 2026-ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, Stop Switch से तुरंत रुकेंगे नए डेबिट ट्रांजैक्शन, ग्राहक खुद तय करेंगे पेमेंट लिमिट, बड़े भुगतान पर Trusted Person की मंजूरी और बैंकों की भी बढ़ेगी जवाबदेही।

RBI New Rules 2026 upi news
RBI New Rules 2026 बड़ा धमाका! बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
Khabar Digital Desk

RBI New Rules 2026: डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। लगातार बढ़ते साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और अनधिकृत बैंक ट्रांजैक्शन को देखते हुए RBI ने ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए नए प्रस्ताव पेश किए हैं। इनका उद्देश्य बैंक खाताधारकों को अपने पैसे और डिजिटल भुगतान पर अधिक नियंत्रण देना है। प्रस्ताव लागू होने के बाद ऑनलाइन बैंकिंग का तरीका काफी बदल सकता है।

Stop Switch- एक बटन दबाते ही रुकेंगे नए ऑनलाइन भुगतान

RBI के प्रस्ताव में Stop Switch सबसे अहम सुरक्षा सुविधा है। अगर ग्राहक को बैंक खाते में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है या डिजिटल फ्रॉड की आशंका होती है, तो वह इस सुविधा से भविष्य के ग्राहक-निर्देशित डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकेगा। इससे नए भुगतान, नए पेमेंट मैंडेट और कुछ अन्य डेबिट गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण मिल सकेगा। हालांकि, खाते में आने वाला पैसा नहीं रुकेगा और पहले से निर्धारित कुछ भुगतान निर्देश इस सुविधा से प्रभावित नहीं होंगे।

Transaction Limit-अब ग्राहक खुद तय करेंगे पेमेंट की सीमा

नए प्रस्ताव के तहत ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार डिजिटल ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा निर्धारित कर सकेंगे। किसी एक भुगतान, विशेष लाभार्थी और पूरे दिन के डिजिटल लेनदेन के लिए अलग-अलग लिमिट रखने का विकल्प मिलेगा। इससे अनधिकृत व्यक्ति के खाते तक पहुंचने की स्थिति में संभावित आर्थिक नुकसान सीमित करने में मदद मिल सकती है।

Trusted Person- बड़े भुगतान से पहले मिलेगी अतिरिक्त मंजूरी

RBI बड़े इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के लिए Trusted Person व्यवस्था भी प्रस्तावित कर रहा है। ग्राहक अपनी पसंद के किसी वयस्क व्यक्ति को नामांकित कर सकेंगे। निर्धारित सीमा से अधिक भुगतान होने पर उस व्यक्ति से अतिरिक्त मंजूरी मांगी जाएगी। समय पर मंजूरी नहीं मिलने या भुगतान अस्वीकार होने पर ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होगा। यह सुविधा स्वैच्छिक होगी और दोनों की सहमति जरूरी होगी।

नए बैंक खातों में पहले से मजबूत होगी डिजिटल सुरक्षा

प्रस्ताव के मुताबिक नए बैंक खातों में डिजिटल पेमेंट चैनल डिफॉल्ट रूप से बंद रखने की व्यवस्था होगी। ग्राहक की स्पष्ट सहमति और प्रमाणीकरण के बाद ही ये सुविधाएं सक्रिय होंगी। नए सक्रिय चैनलों पर शुरुआती 24 घंटों में जोखिम आधारित ट्रांजैक्शन लिमिट भी लागू करने का प्रस्ताव है।

बैंक की लापरवाही पर भी बढ़ेगी जवाबदेही

डिजिटल फ्रॉड के मामलों में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में कमी, जरूरी अलर्ट नहीं भेजना और शिकायतों के निपटारे में देरी जैसे पहलुओं को भी लापरवाही के दायरे में शामिल करने का प्रस्ताव है। बैंक कर्मचारियों या संबंधित तीसरे पक्ष की मिलीभगत भी जांच के दायरे में आ सकती है।

UPI और Auto Payment पर क्या होगा असर?

Trusted Person की अतिरिक्त मंजूरी व्यवस्था में UPI और मर्चेंट पेमेंट के साथ पहले से निर्धारित नियमित भुगतान को शामिल नहीं किया गया है। इसलिए हर डिजिटल भुगतान पर किसी दूसरे व्यक्ति की मंजूरी जरूरी नहीं होगी।

कब लागू होंगे RBI के नए नियम?

RBI ने प्रस्तावों पर 14 दिसंबर 2026 तक सुझाव मांगे हैं। अधिकांश सुरक्षा प्रावधान 1 जुलाई 2027 से लागू करने प्रस्तावित हैं, जबकि बैंक की लापरवाही से जुड़े कुछ प्रावधान 1 जनवरी 2027 से लागू करने की योजना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता
मध्यप्रदेश

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन के साथ जमकर मारपीट!
मध्यप्रदेश

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन के साथ जमकर मारपीट!