अरविन्द तिवारी, रीवा। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के परिजन के साथ सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गेट पास को लेकर हुए विवाद के बाद सुरक्षा गार्ड ने परिजन के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा में है। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय गांधी अस्पताल का बताया जा रहा है। अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों के साथ ही मारपीट, आखिर मरीजों के परिजन अस्पताल परिसर में कितने सुरक्षित हैं?
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन के साथ जमकर मारपीट!
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के परिजन के साथ सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गेट पास को लेकर हुए विवाद के बाद सुरक्षा गार्ड ने परिजन के साथ जमकर मारपीट की।









