26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता

मध्यप्रदेश विधानसभा (mp vidhansabha) में 26 नवंबर 2026 को 77 वां 'संविधान दिवस' (samvidhan divas) मनाया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

mp vidhansabha in samvidhan divas Utsav
विधानसभा में 26 नवंबर को 'संविधान दिवस उत्सव-2026'
Khabar Digital Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश विधानसभा (mp vidhansabha) में 26 नवंबर 2026 को 77 वां 'संविधान दिवस' (samvidhan divas) मनाया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में माननीय संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

'संविधान गैलरी' और प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

'संविधान दिवस उत्सव-2026' के आरंभ में प्रात: 11 बजे माननीय अतिथियों द्वारा गेट नंबर पाँच के समीप स्थित प्रतिमा स्थल पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात विधान परिषद में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन एवं अवलोकन किया जाएगा।

इस गैलरी में संविधान सभा का समूह चित्र सहित संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को रेखांकित करने के लिए चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही विधानसभा के सेंट्रल हॉल में भारत के संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अंकित 'अशोक स्तंभ' का चित्रांकन करने वाले चित्रकार स्व. दीनानाथ भार्गव के सुपुत्र का अभिनंदन किया जाएगा।

'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन

मुख्य समारोह दोपहर 12 बजे समिति कक्ष क्रमांक-1 में प्रारंभ होगा। माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया जाएगा। मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, विशेष अतिथि माननीय संसदीय कार्यमंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने की गरिमामय परंपरा आरंभ की गई थी। इसी कड़ी में नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विधानसभा में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

18 minutes ago

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

44 minutes ago

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

about 1 hour ago

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

about 2 hours ago

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन के साथ जमकर मारपीट!

about 2 hours ago

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
बैंकिंग