Monthly Archives: August, 2026

Cyber Fraud: न कॉल उठाया, न OTP बताया... फिर भी क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 50 हजार, जानें आखिर हुआ क्या था

Cyber Fraud: न कॉल उठाया, न OTP बताया... फिर भी क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 50 हजार, जानें आखिर हुआ क्या था

ग्वालियर में साइबर ठगी के तीन मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. मुरार निवासी युवक का मोबाइल ऑटो अपडेट होने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से गूगल प्ले के गिफ्ट वाउचर खरीद लिए गए. इस दौरान उसे अनजान नंबर से तीन मिस्ड कॉल भी आए थे. वहीं सिटी सेंटर के एक युवक के खाते से दो बार 50-50 हजार रुपये और थाटीपुर निवासी व्यक्ति के खाते से 1.04 लाख रुपये निकल गए. पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डॉ आशा शर्मा25 Aug 2026
Bhopal PM E Bus Service: भोपाल में सफर होगा आसान, हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस, जानें रूट और स्टॉप

Bhopal PM E Bus Service: भोपाल में सफर होगा आसान, हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस, जानें रूट और स्टॉप

भोपाल में पीएम ई-बस सेवा का विस्तार किया जा रहा है. तीसरे चरण में 10 नई ई-बसें सड़कों पर उतरने के बाद शहर में इन बसों की कुल संख्या 30 हो जाएगी. नई बसें B-35, B-36 और B-37 रूट पर संचालित होंगी. इससे बैरागढ़, लालघाटी, एमपी नगर, रेलवे स्टेशन, कोलार, बोर्ड ऑफिस और आईएसबीटी समेत कई प्रमुख इलाकों के यात्रियों को राहत मिलेगी. पीक आवर्स में बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़कर करीब 10 से 15 मिनट रहने की उम्मीद है. यात्रियों को ‘चलो एप’ के जरिए बस की लाइव लोकेशन और उसके पहुंचने का अनुमानित समय भी पता चल सकेगा.

डॉ आशा शर्मा25 Aug 2026
Onion Price Hike: प्याज 65 रुपये किलो! महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब चलेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

Onion Price Hike: प्याज 65 रुपये किलो! महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब चलेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

देश में प्याज की कीमतों में तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है. राष्ट्रीय स्तर पर प्याज का औसत खुदरा भाव करीब 42 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 65 रुपये और चेन्नई में 58 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है. बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारने जा रही है. इसके लिए नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी तक ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए प्याज पहुंचाया जाएगा. सरकार का लक्ष्य अतिरिक्त सप्लाई बढ़ाकर स्थानीय बाजार में कीमतों पर दबाव कम करना है. वहीं, प्याज के साथ चीनी की बढ़ती कीमतों ने भी घरेलू बजट की चिंता बढ़ा दी है.

डॉ आशा शर्मा25 Aug 2026
Indian Railways: जनरल टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, इस ऐप से मिनटों में घर बैठे बुक करें टिकट

Indian Railways: जनरल टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, इस ऐप से मिनटों में घर बैठे बुक करें टिकट

भारतीय रेलवे के RailOne ऐप से अब यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट बुक करना आसान हो गया है. यात्री मोबाइल के जरिए आरक्षित और अनारक्षित टिकट के साथ प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट भी बुक कर सकते हैं. ऐप में PNR स्टेटस, ट्रेन की लाइव लोकेशन और कोच से जुड़ी जानकारी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. वहीं, डिजिटल भुगतान के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 फीसदी छूट का प्रावधान है. इससे यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी कतार से राहत मिल सकती है.

डॉ आशा शर्मा25 Aug 2026