MP News: महंगाई की मार, रहम करो सरकार… बढ़ी कीमतों के बीच जूझता आम आदमी!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP News: महंगाई की मार, रहम करो सरकार… बढ़ी कीमतों के बीच जूझता आम आदमी!

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एक वक्त था, जब एक रुपया भी किसी चीज पर बढ़ता था, जनता विपक्ष के साथ खड़े होकर प्रदर्शन करती नजर आती थी। एक आम आदमी को महज अपने घर के बजट की चिंता हुआ करती थी। वो शख्स आय कम होने के बावजूद भी जिंदगी में सुकून चाहता। आज के दौर में यह सब कहां चला गया, जब महंगाई की मार से जनता इतनी त्रस्त है, फिर भी कोई बोलने वाला नहीं है। जब भी वक्त आता है, किसी भी जरुरत की चीज के दाम आसमान छूने लगते हैं, इसका कारण समझ से परे है। जिस पर विचार करने की जरुरत है।

शक्कर, प्याज, मोबाइल रिजार्ज और बस किराया
एमपी में बीजेपी की सरकार है, जिसके नाम के पीछे जनता जुड़ा है। जनता के हित के लिए सरकार समय-समय पर दावे करती है। विकास का बड़ा एजेंडा जनता के सामने रखा जाता है। उनकी इस बात पर यकीन भी करना पड़ता है। अमूमन तब जब वो प्रदेश का बाशिंदा अपने वोट के जरिए चुने व्यक्ति पर पूरा विश्वास करता है। हालांकि दौर में जिस तरह से महंगाई ने अचानक अपना विकराल रुप अपना लिया है। उस पर भी सरकार को सोचने की जररुत है, क्योंकि एक दम से शक्कर, प्याज, मोबाइल रिजार्ज और बस किराया बढ़ा दिया गया।

Onion Price Hike: प्याज 65 रुपये किलो! महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब चलेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

विपक्ष से भी बनता है सवाल
सत्ताधारी दल की नीतियों का विरोध करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष में बैठी है। जब उसकी सरकार हुआ करती थी तो बीजेपी क्रमबद्ध तरीके महंगाई के खिलाफ मैदान में उतरती थी। आम जरुरत की चीजों पर जिस तरह से बढ़े दामों की झड़ी लगा दी गई है। अब गेंद कांग्रेस के भी पाले में है, कि वो भी जनता को राहत दिलाने के लिए मैदान संभाले, ताकि आम जरुरत की चीजों की कीमतों पर कुछ तो लगाम लगाई जाए। वरना एक साधारण व्यक्ति अपनी जेब ढीली करता रहेगा।

क्यों बढ़ रही कीमतें?
चीनी के बढ़े दामों को लेकर कहा जा रहा है कि मौसम की खराबी, अत्यधिक बारिश और अल नीनो की स्थिति के कारण गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। इससे चीनी का अनुमानित उत्पादन 343 लाख मीट्रिक टन से घटकर 306 लाख मीट्रिक टन रह गया है। इसके साथ ही त्यौहारी मांग और जमाखोरी को भी कारण बताया जा रहा है। वहीं अन्य वस्तुओं की कीमतों में बदलाव को लेकर भी अलग-अलग कारण गिनाए जा रहे हैं। जिसके चलते आम व्यक्ति महंगाई की मार से जूझने को मजबूर हो, इस पर तुरंत नियंत्रण लगाने की जरुरत है।

MP Breaking News: प्रदेश में गहराया शक्कर का संकट… स्टोर्स में तय की गई लिमिट!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP News: महंगाई की मार, रहम करो सरकार… बढ़ी कीमतों के बीच जूझता आम आदमी! | Khabar Digital | Khabar Digital