इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के इंदौर में शक्कर की खरीद को लेकर नई स्थिति सामने आई है। शहर के कुछ सुपर स्टोर और रिटेल दुकानों में ग्राहकों को एक बार में सीमित मात्रा में ही शक्कर दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कई जगह 5 किलो से अधिक शक्कर खरीदने पर रोक लगा दी गई है।
एक बार में 5 किलो शक्कर
सुपर स्टोर संचालकों की ओर से ग्राहकों को स्पष्ट किया जा रहा है कि एक व्यक्ति को एक बार में 5 किलो तक ही शक्कर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे अधिक मात्रा में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त शक्कर देने से मना किया जा रहा है।
शक्कर की लिमिट पर मचा हल्ला
शक्कर की खरीद पर लगाई गई इस लिमिट के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई है। बड़ी मात्रा में शक्कर खरीदने पहुंच रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है या फिर तय सीमा के अनुसार ही खरीदारी करनी पड़ रही है। हालांकि, शक्कर की खरीद पर यह सीमा किन परिस्थितियों में लागू की गई है और इसके पीछे सप्लाई, स्टॉक या बाजार से जुड़ा क्या कारण है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
Indian Railways: जनरल टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, इस ऐप से मिनटों में घर बैठे बुक करें टिकट







