भारत•

Onion Price Hike: प्याज 65 रुपये किलो! महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब चलेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Onion Price Hike: प्याज 65 रुपये किलो! महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब चलेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

देश में प्याज की कीमतों में लगातार तेजी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. चीनी के महंगे होने के बाद अब प्याज ने भी घरेलू बजट पर असर डालना शुरू कर दिया है. देशभर में प्याज का औसत खुदरा भाव करीब 42 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 45 फीसदी अधिक है. कई बड़े शहरों में इसकी कीमत राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर बनी हुई है. बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र सरकार अब अपने बफर स्टॉक से प्याज की अतिरिक्त सप्लाई बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इसके तहत सोमवार से नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए प्याज भेजा जाएगा.

दिल्ली में 65 रुपये किलो तक पहुंचा प्याज

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को प्याज का औसत खुदरा भाव 65 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. पिछले साल इसी अवधि में दिल्ली में प्याज करीब 35 रुपये किलो बिक रहा था. यानी एक साल में कीमत में बड़ा उछाल आया है. चेन्नई में भी प्याज का भाव 58 रुपये किलो तक पहुंच गया है. यहां पिछले साल कीमत करीब 33 रुपये किलो थी. केरल और असम के कुछ इलाकों में भी प्याज महंगा बिक रहा है. सरकार का कहना है कि बफर स्टॉक से प्याज की सप्लाई एक साथ बाजार में नहीं उतारी जाएगी. मांग और कीमतों को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बढ़ाई जाएगी.

महाराष्ट्र में उत्पादन घटने से बढ़ी चिंता

प्याज की कीमतों में तेजी के पीछे महाराष्ट्र में खरीफ प्याज के उत्पादन में संभावित कमी को एक प्रमुख वजह माना जा रहा है. महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है. बाजार से जुड़े लोगों के मुताबिक इस साल राज्य में खरीफ प्याज का उत्पादन करीब 5 से 7 फीसदी कम हो सकता है. हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि आने वाले महीनों की मांग पूरी करने के लिए देश में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता है. किसानों के पास मौजूद स्टॉक के अलावा सरकारी भंडार में भी प्याज रखा हुआ है.

नाफेड और NCCF ने खरीदा 1.2 लाख टन प्याज

सरकार ने बफर स्टॉक तैयार करने की जिम्मेदारी नाफेड और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन यानी NCCF जैसी एजेंसियों को दी है. चालू वित्त वर्ष में दोनों एजेंसियां करीब 1.2 लाख टन प्याज खरीद चुकी हैं. सरकारी खरीद को बढ़ावा देने के लिए खरीद मूल्य में भी बदलाव किया गया है. मई में प्याज का खरीद भाव 1,270 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे पिछले सप्ताह बढ़ाकर 2,645 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया.

कुल उत्पादन में बड़ी गिरावट नहीं

कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, 2025-26 फसल वर्ष में देश में करीब 307 लाख टन प्याज उत्पादन का अनुमान है. यह आंकड़ा पिछले फसल वर्ष के उत्पादन के लगभग बराबर है. ऐसे में कुल उत्पादन में बड़ी कमी नहीं मानी जा रही है, लेकिन अलग-अलग राज्यों में उत्पादन और सप्लाई की स्थिति का असर स्थानीय कीमतों पर पड़ रहा है.

पहले भी चलाई गई थी ‘कांदा एक्सप्रेस’

सरकार प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पहले भी ‘कांदा एक्सप्रेस’ चला चुकी है. अक्टूबर 2024 में नासिक से दिल्ली और अन्य इलाकों तक प्याज पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों का इस्तेमाल किया गया था. इस बार भी सरकार उन शहरों में अतिरिक्त सप्लाई पहुंचाने पर जोर दे रही है, जहां कीमत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है.

चीनी की कीमतों ने भी बढ़ाई परेशानी

प्याज के साथ चीनी के बढ़ते दाम भी आम लोगों के घरेलू बजट को प्रभावित कर रहे हैं. शनिवार को खुली चीनी का औसत खुदरा भाव करीब 62.5 रुपये प्रति किलो रहा. एक महीने पहले यह कीमत लगभग 46 रुपये थी. यानी एक महीने में चीनी करीब 28.5 फीसदी महंगी हुई है. दिल्ली में चीनी का भाव 65 रुपये और मुंबई में करीब 69 रुपये किलो तक पहुंच गया है. हालांकि, खाद्य मंत्रालय का कहना है कि देश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता मौजूद है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Onion Price Hike: प्याज 65 रुपये किलो! महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब चलेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’ | Khabar Digital | Khabar Digital