भारत•

Train Travel Safety: रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट्स, जानिए रेलवे ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Train Travel Safety: रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट्स, जानिए रेलवे ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. रात के वक्त ट्रेनों में आग लगने की हादसों पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने सभी जोनों को सख्त हिदायत दी है कि रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बोगियों में मौजूद मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट पूरी तरह बंद रखे जाएंगे. रेलवे बोर्ड की ओर से यह आदेश हाल ही में 26 अक्टूबर को जारी किया गया. दरअसल, पिछले दिनों ट्रेन में चार्जिंग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया था, जिसके बाद पूरे डिब्बे में धुआं फैल गया था. इसी खतरे को देखते हुए रेलवे ने अब रात के सफर में चार्जिंग पर रोक लगाने का यह कदम उठाया है.

अगर आप भी लंबी दूरी की ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने फोन, लैपटॉप या दूसरे गैजेट्स को रात 11 बजे से पहले ही चार्ज करके रख लें. रेलवे बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रात के इन 6 घंटों के दौरान चार्जिंग सुविधा बंद रखने के नियम में किसी को भी कोई छूट नहीं मिलेगी. देखा जाए तो यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि साल 2014 में बनाए गए सुरक्षा निर्देशों का ही हिस्सा है, जिसे अब अधिकारियों को बेहद सख्ती के साथ लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं.

इस सख्त कदम की मुख्य वजह दक्षिण-पूर्वी रेलवे ज़ोन में हुई पावर बैंक फटने की घटना बनी. उस वक्त तय समय पर ट्रेन कर्मचारियों ने चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए थे, जिससे यह हादसा हुआ. इसी को देखते हुए बोर्ड ने साफ कहा है कि रात 11 से सुबह 5 बजे तक सॉकेट बंद रहना अनिवार्य है. इस नियम का पालन ठीक से हो रहा है या नहीं, यह जांचने के लिए अधिकारी ट्रेनों का अचानक निरीक्षण करेंगे और स्टाफ को इसकी खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

आपको बता दें कि यह पाबंदी सबसे पहले जून 2014 में लागू हुई थी, जब 2013 की 'नांदेड़-बेंगलुरु एक्सप्रेस' अग्निकांड के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने रात में एसी डिब्बों के चार्जिंग सॉकेट बंद रखने की सिफारिश की थी. बाद में नवंबर 2023 में हुई 'नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल' की घटना के बाद नॉन-एसी बोगियों में भी इस सुरक्षा नियम को लागू करने की मांग उठी थी.

ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रात 11 बजे से पहले ही अपने उपकरण चार्ज कर लें और रात भर फोन चार्जिंग पर लगाकर सोने की गलती बिल्कुल न करें, ताकि सफर के दौरान कोई अनहोनी न हो.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी