Monthly Archives: August, 2026

PM Kisan Yojana: एक घर में पिता और बेटा दोनों ले सकते हैं ₹6000? जानिए क्या कहता है नियम
PM Kisan Yojana में एक ही परिवार के हर सदस्य को अलग-अलग ₹6,000 सालाना नहीं मिलता. योजना में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक परिवार की इकाई माना जाता है और पात्र परिवार से केवल एक सदस्य को लाभ मिलता है. हालांकि, बालिग बेटा कुछ शर्तों के आधार पर पिता से अलग स्वतंत्र परिवार माना जा सकता है. इसके लिए अलग राशन कार्ड और उसके नाम पर स्वतंत्र खेती योग्य जमीन जैसे रिकॉर्ड महत्वपूर्ण हो सकते हैं. गलत जानकारी देकर दोहरा लाभ लेने पर किस्तों की रिकवरी भी हो सकती है.

MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट में बड़ा फेरबदल तय? इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज हो गई हैं. चर्चा है कि मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के आधार पर कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है. कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी और नए चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं. हालांकि, अंतिम फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही सामने आएगा.

MP BJP में फिर बड़ा बदलाव! हेमंत खंडेलवाल ने खोला नियुक्तियों का पिटारा, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला फिर तेज हो गया है. राज्यसभा चुनाव और दतिया उपचुनाव के बाद पार्टी अलग-अलग मोर्चों में नई जिम्मेदारियां सौंप रही है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी सूची में भिंड जिले के लिए शैलेंद्र रितोरिया को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

MP Congress Action: कांग्रेस में मचा हड़कंप! गंभीर आरोप के बाद इस नेता को पार्टी से निकाला, पार्टी सदस्यता भी हुई खत्म
गुना जिले के चाचौड़ा में होटल पर पुलिस कार्रवाई के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. पार्टी ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया. संगठन प्रभारी संजय कामले ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की.

Dal Price Hike: चीनी-प्याज के बाद अब दालों की बारी, उड़द 15%, अरहर 19% और मसूर 35% तक महंगी, जानें नए भाव
त्योहारी सीजन से पहले दालों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. थोक बाजार में उड़द, अरहर और मसूर के भाव में तेज उछाल देखने को मिला है. उड़द की कीमत एक दिन में 15.29 फीसदी, अरहर 19.51 फीसदी और मसूर के भाव में 35.28 फीसदी तक तेजी दर्ज की गई. इसका असर अब खुदरा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है, जहां कई जगह दालें 120 से 160 रुपये किलो या उससे अधिक कीमत पर बिक रही हैं. मसूर, उड़द और अरहर की बढ़ती कीमतों से आने वाले दिनों में घरेलू रसोई का बजट और प्रभावित होने की आशंका है.




