Cyber Fraud: न कॉल उठाया, न OTP बताया... फिर भी क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 50 हजार, जानें आखिर हुआ क्या था

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Cyber Fraud: न कॉल उठाया, न OTP बताया... फिर भी क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 50 हजार, जानें आखिर हुआ क्या था

ग्वालियर के मुरार इलाके में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. एक युवक का मोबाइल अचानक ऑटो अपडेट मोड में चला गया. कुछ देर बाद उसे एक अनजान नंबर से तीन मिस्ड कॉल आए. इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से गूगल प्ले के गिफ्ट वाउचर खरीद लिए गए और खाते से रकम कट गई. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोबाइल अपडेट के बाद शुरू हुआ पूरा खेल

मुरार थाना क्षेत्र के वंशीपुरा निवासी अमित पाल ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल चला रहे थे, तभी फोन अचानक ऑटो अपडेट होने लगा. कुछ समय बाद मोबाइल दोबारा चालू हुआ. इसी दौरान एक अनजान नंबर से लगातार तीन मिस्ड कॉल आए. वह कॉल रिसीव कर पाते, उससे पहले ही फोन कट गया. इसके थोड़ी देर बाद अमित के मोबाइल पर बैंक से लेनदेन के मैसेज आने लगे. उन्हें पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए अमेजन-पे से गूगल प्ले के गिफ्ट वाउचर खरीदे गए हैं. उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क किया. बैंक की जानकारी के बाद अमित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया.

दूसरे युवक के खाते से निकले एक लाख रुपये

सिटी सेंटर के पटेल नगर निवासी अंकित मिश्रा के साथ भी साइबर ठगी हुई. उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है. 17 जुलाई को उनके मोबाइल पर न तो कोई संदिग्ध कॉल आया और न ही कोई मैसेज मिला. इसके बावजूद उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 50-50 हजार रुपये निकाल लिए गए. रकम निकलने का पता चलने के बाद अंकित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अब इस मामले में भी लेनदेन और खाते से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है.

एक अन्य खाते से 1.04 लाख रुपये गायब

थाटीपुर थाना क्षेत्र के गल्ला कोठार निवासी कमलेश डंडोतिया भी साइबर ठगी का शिकार हुए. उनके खाते से 2 अगस्त को करीब 1.04 लाख रुपये निकाल लिए गए. मोबाइल पर बैंक से आए मैसेज देखने के बाद उन्हें इस लेनदेन की जानकारी मिली.पुलिस को शुरुआती जांच में एटीएम कार्ड क्लोन किए जाने की आशंका है. तीनों मामलों में साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस लेनदेन के तरीके, संदिग्ध नंबर और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Cyber Fraud: न कॉल उठाया, न OTP बताया... फिर भी क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 50 हजार, जानें आखिर हुआ क्या था | Khabar Digital | Khabar Digital