YES BANK और Novio का नया लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड लॉन्च: 50 दिन बिना ब्याज के खर्च और ₹5,000 तक के फायदे

यस बैंक नोवियो क्रेडिट कार्ड एक लाइफटाइम फ्री रुपे क्रेडिट कार्ड है, जिसमें कोई जॉइनिंग या सालाना फीस नहीं लगती और 50 दिनों तक ब्याज मुक्त क्रेडिट की सुविधा मिलती है. ग्राहक ऑनलाइन, पीओएस और नोवियो ऐप के जरिए योग्य यूपीआई ट्रांजेक्शन पर नोवियो कॉइन्स के साथ 5,000 रुपये तक के वेलकम बेनिफिट्स और सालाना खर्च माइलस्टोन पर बोनस कॉइन्स कमा सकते हैं.

YES BANK और Novio का नया लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड लॉन्च: 50 दिन बिना ब्याज के खर्च और ₹5,000 तक के फायदे
Yes bank
डॉ आशा शर्मा

यस बैंक नोवियो क्रेडिट कार्ड पूरी तरह लाइफटाइम फ्री है, यानी इसमें न तो कोई जॉइनिंग चार्ज लगता है और न ही सालाना फीस चुकानी पड़ती है. इसके साथ ग्राहकों को 50 दिनों तक ब्याज मुक्त क्रेडिट की अवधि भी मिलती है. खर्च के आधार पर रिवॉर्ड्स कुछ इस तरह हैं:

  • तय ऑनलाइन और पीओएस लेनदेन पर हर 100 रुपये के खर्च पर 5 नोवियो कॉइन्स मिलते हैं.

  • नोवियो ऐप के जरिए योग्य यूपीआई भुगतान करने पर हर 100 रुपये खर्च करने पर 10 नोवियो कॉइन्स जुटाए जा सकते हैं.

इसके अलावा खर्च के कुछ खास पड़ावों पर अतिरिक्त रिवॉर्ड्स भी दिए जाते हैं:

  • कार्ड सक्रिय होने के 30 दिनों के भीतर 5,000 रुपये तक के वेलकम बेनिफिट्स का लाभ मिलता है.

  • शुरुआती 30 दिनों में 25,000 रुपये खर्च करने पर 2,500 बोनस कॉइन्स दिए जाते हैं.

  • सालाना 1.5 लाख रुपये के खर्च पर 5,000 बोनस कॉइन्स मिलते हैं.

  • साल भर में 4 लाख रुपये खर्च करने पर 15,000 बोनस कॉइन्स का फायदा मिलता है.

नोवियो के बारे में

नोवियो देश का पहला यूपीआई आधारित फिक्स्ड डिपॉजिट क्रेडिट कार्ड ऐप है, जिसे क्रेडिलियो फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बाजार में उतारा है. इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो क्रेडिट की दुनिया में नए हैं, जैसे नौकरीपेशा की शुरुआती दौर में कदम रखने वाले युवा, छोटे कारोबारी, छात्र, गिग वर्कर और फ्रीलांसर. इसके जरिए हर वर्ग को एक रुपे क्रेडिट कार्ड मिल सकता है. देशभर में एक लाख से ज्यादा सक्रिय ग्राहकों के साथ नोवियो ने अगले तीन वर्षों में 50 लाख कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है और बड़े महानगरों से लेकर छोटे कस्बों तक क्रेडिट पहुंचाने पर जोर दे रहा है. वर्ष 2020 में आदित्य गुप्ता, संदीप घुले, मनीष सिन्हा और आनंद कपाड़िया द्वारा स्थापित इस प्लेटफॉर्म को कॉर्नरस्टोन वेंचर्स, एक्सफिनिटी वेंचर्स, शेफर्ड्स हिल प्राइवेट इक्विटी, मुकुल अग्रवाल, ईएसवी-अर्थ्या एआईएफ और रूट्स वेंचर्स जैसे निवेशकों का साथ मिला है. साथ ही इनोवेन कैपिटल और अल्टेरिया कैपिटल से इसे वेंचर डेट भी प्राप्त हुआ है. ज्यादा जानकारी के लिए www.novio.in देखा जा सकता है.

यस बैंक के बारे में

मुंबई मुख्यालय वाला यस बैंक देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में गिना जाता है. यह कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल बैंकिंग, रिटेल बैंकिंग, एमएसएमई, ट्रांजेक्शन बैंकिंग और ट्रेज़री से जुड़ी सेवाएं देता है. बैंक का नेटवर्क 1300 से अधिक शाखाओं और 200 से ज्यादा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट बैंकिंग आउटलेट्स तक फैला हुआ है.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के पहले गुरु के 557वां प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन
त्योहार

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के पहले गुरु के 557वां प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन

खिलाड़ियों को MP सरकार ने दिए 9 करोड़ 23 लाख, 134 एकड़ में बना है नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर
मध्यप्रदेश

खिलाड़ियों को MP सरकार ने दिए 9 करोड़ 23 लाख, 134 एकड़ में बना है नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान
पंजाब

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा
धर्म समाचार

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी
रेसिपी

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़
मध्यप्रदेश

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती
मध्यप्रदेश

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती