बड़े फ्रॉड पर सीधा ब्रेक: अब भरोसेमंद व्यक्ति की मंजूरी के बिना नहीं होगा भारी बैंक ट्रांसफर, RBI का बड़ा कदम

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए डिजिटल पेमेंट से जुड़े नए नियमों का मसौदा पेश किया है. नए प्रस्ताव के तहत ग्राहक तय सीमा से बड़े इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के लिए एक भरोसेमंद व्यक्ति चुन सकेंगे, जिसकी एक घंटे में मंजूरी न मिलने पर भुगतान अपने आप रद्द हो जाएगा.

Bank
BankX
डॉ आशा शर्मा

RBI के नए डिजिटल पेमेंट नियम: ऑनलाइन ठगी से कैसे बचेगा आपका बैंक खाता.

डिजिटल लेनदेन जितना आसान हुआ है, ऑनलाइन स्कैम के तरीके भी उतने ही खतरनाक हो गए हैं. पलक झपकते ही किसी का खाता साफ हो जाने की घटनाएं आम हो गई हैं. इसी खतरे को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल भुगतान को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए नियमों का मसौदा तैयार किया है, जिसका मकसद ग्राहकों के पैसों को मजबूत सुरक्षा देना है.

प्रस्ताव के अनुसार, ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के लिए एक भरोसेमंद व्यक्ति चुनने की सुविधा मिलेगी. तय सीमा से अधिक राशि का ट्रांसफर होने पर उस चुने हुए व्यक्ति को एक घंटे के भीतर अप्रूवल देना होगा. तय समय में मंजूरी नहीं मिली तो लेनदेन अपने आप रद्द हो जाएगा. इससे बड़े और अचानक होने वाले फ्रॉड को समय रहते रोका जा सकेगा.

कूलिंग पीरियड के नियम में क्या बदलाव आया है.

पहले अप्रैल में आए चर्चा पत्र में हर बड़े डिजिटल ट्रांसफर पर एक घंटे का अनिवार्य कूलिंग पीरियड रखने की बात कही गई थी, जिसे अब नए ड्राफ्ट से हटा दिया गया है. साथ ही, भरोसेमंद व्यक्ति वाला विकल्प पहले केवल 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों तक सीमित था, लेकिन अब इसे हर ग्राहक के लिए स्वैच्छिक बना दिया गया है.

किन लेनदेन पर यह नियम काम नहीं करेगा.

यह नई प्रणाली हर तरह के भुगतान पर लागू नहीं होगी. UPI ट्रांसफर, मर्चेंट पेमेंट और ऑटोमेटिक या नियमित भुगतान इस दायरे से बाहर रहेंगे.

ग्राहकों को अपने पैसों पर क्या नियंत्रण मिलेगा.

बैंकों को एक इमरजेंसी स्टॉप स्विच देने का सुझाव भी है. कुछ संदिग्ध लगे तो ग्राहक इस स्विच के जरिए अपनी ओर से होने वाले सभी भुगतान तुरंत रोक सकेंगे. इसके अलावा, यूजर खुद तय कर सकेंगे कि हर ट्रांसफर या किसी खास लाभार्थी के लिए कितनी सीमा रखी जाए, और दिन या रात के किस समय ऑनलाइन भुगतान बंद रखना है. जनता की प्रतिक्रिया के बाद भरोसेमंद व्यक्ति, स्टॉप स्विच और चैनल कंट्रोल से जुड़े ये नियम 1 जुलाई 2027 से लागू होने की योजना है.

बैंक की लापरवाही कब मानी जाएगी.

यदि बैंक की चूक से ग्राहक को आर्थिक नुकसान होता है, तो जवाबदेही बैंक की होगी. RBI ने स्पष्ट किया है कि मल्टी लेयर ऑथेंटिकेशन न होने, ट्रांजेक्शन अलर्ट न भेजने, बैंक के अंदरूनी सुरक्षा तंत्र में सेंध लगने या स्टाफ की मिलीभगत होने की स्थिति में इसे बैंक की लापरवाही माना जाएगा.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
बैंकिंग

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता
मध्यप्रदेश

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता