Monthly Archives: August, 2026

Akhilesh Yadav: महिलाओं को हर साल मिलेंगे 40 हजार और फ्री लैपटॉप! 2027 चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान
अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर सपा का बड़ा एजेंडा सामने रखा है. उन्होंने सत्ता में आने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने, ज्यादा महिलाओं को टिकट देने और इंटर पास करने वाली लड़कियों को लैपटॉप देने का वादा किया. इसके अलावा बंद प्राथमिक स्कूलों को दोबारा खोलने और महिला सुरक्षा को मजबूत करने की बात भी कही.

MP में 4 दिन मौसम रहेगा बेईमान! 28, 29, 30 और 31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने सीधी, कटनी, अनूपपुर, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर और टीकमगढ़ समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की भी चेतावनी है.

Shivraj Singh Chouhan: लखपति दीदी अब बनेंगी ‘मिलेनियम दीदी’, शिवराज सिंह चौहान का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नया संकल्प लिया है. उनका फोकस ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और कम आमदनी वाली महिलाओं की कमाई बढ़ाने पर है.

Bhopal Viral Fever: भोपाल में वायरल का कहर! बुखार उतरने के बाद भी इन लक्षणों ने बढ़ाई चिंता, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
भोपाल में बारिश के बीच मौसमी वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. कुछ मरीजों में बुखार उतरने के बाद भी तेज कमर दर्द, कमजोरी और पेट से जुड़ी परेशानी देखी जा रही है. विशेषज्ञों ने दोबारा तेज बुखार, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी है. साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेने से बचने को कहा गया है.

MP में सनसनीखेज वारदात, VHP नेता के भाई की कनपटी पर सटाकर मारी गोली, मामूली विवाद में हत्या
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में मोमोज खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया. आनंद नगर चौराहे पर बदमाशों ने कथित तौर पर विवेक मीना की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि फायरिंग में एक अन्य युवक घायल हुआ है.
Nepal Flood: नेपाल में कुदरत का कहर! बाढ़ में बह गए पुल और हाईवे, 469 की मौत, 290 भारतीय लापता
तिब्बत-नेपाल सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है. हादसे में अब तक 469 लोगों की मौत बताई गई है, जबकि 910 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है. लापता लोगों में 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं.

लखनऊ वालों के लिए बड़ी खबर! 20 नई Electric AC Bus को मंजूरी, इन शहरों तक होगा सफर
उत्तर प्रदेश में रोडवेज यात्रियों के सफर का अंदाज जल्द बदल सकता है. डीजल से चलने वाली पुरानी बसों की जगह अब नई AC इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी चल रही है. इससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.


