हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल बरामदझिंझरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर सहित चोरी का सामान जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल बरामदझिंझरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर सहित चोरी का सामान जब्त

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ झिंझरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 225 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त सामग्री और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। मामले की जानकारी गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने दी।जानकारी के अनुसार, 25-26 अगस्त की दरमियानी रात ट्रेलर क्रमांक RJ 32 GD 5722 का चालक सुरेश कुमार खरोल पिपरौंध स्थित जायसवाल ढाबे के सामने हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन टूटा मिला और टंकी से डीजल चोरी होने की जानकारी सामने आई। चालक ने रात के दौरान ट्रक के आसपास घूम रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका नंबर MP-21 से शुरू होना बताया था, को भी देखा था।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 868/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से पहुंची पुलिस आरोपी तकघटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और सायबर सेल कटनी से तकनीकी सहयोग लिया। जांच के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CA 6181 की जानकारी पुलिस के हाथ लगी। कार आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन निवासी ग्राम पिपरौंध के लखापतेरी स्थित गोदाम में खड़ी मिली।पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो वहां 9 डिब्बों में करीब 225 लीटर डीजल, डीजल निकालने का पाइप व इंस्ट्रुमेंट, डीजल भरने-निकालने की दो बड़ी चुंगी तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आएगी अन्य वारदातों की कड़ीपुलिस पूछताछ में आरोपी ने डीजल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी के पूर्व में भी डीजल चोरी की घटनाओं में शामिल रहने की जानकारी मिली है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे जिले में हुई अन्य डीजल चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद कई अन्य मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाकार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सौरव कुमार, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय एवं सायबर सेल के आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल बरामदझिंझरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर सहित चोरी का सामान जब्त | Khabar Digital | Khabar Digital