Bhopal Viral Fever: भोपाल में वायरल का कहर! बुखार उतरने के बाद भी इन लक्षणों ने बढ़ाई चिंता, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Viral Fever: भोपाल में वायरल का कहर! बुखार उतरने के बाद भी इन लक्षणों ने बढ़ाई चिंता, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

भोपाल में बारिश के मौसम के बीच मौसमी वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है. बुखार, ठंड और कमजोरी के साथ अब कुछ मरीजों में बुखार ठीक होने के बाद भी तेज कमर दर्द और पेट से जुड़ी संक्रमण की शिकायत सामने आ रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लू के बाद इस तरह की परेशानियां हो सकती हैं. वायरल संक्रमण के दौरान शरीर की इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती है, जिसकी वजह से दूसरा वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन आसानी से असर कर सकता है.

इस स्थिति में मांसपेशियों और कमर में दर्द, लगातार थकान और सांस की नली में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गांधी मेडिकल कॉलेज के सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत श्रीवास्तव के मुताबिक, अगर बुखार ठीक होने के कुछ दिन बाद दोबारा तेज बुखार आए या सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी हो, तो इसे सिर्फ सामान्य कमजोरी मानकर छोड़ना सही नहीं है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

OPD में मरीज ज्यादा, ICU में कम मामले

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुछ मरीजों को ICU की जरूरत ज्यादा पड़ रही है, जबकि भोपाल में फिलहाल OPD में मरीजों की संख्या अधिक है और ICU तक पहुंचने वाले मामले काफी कम हैं. H1N1 और H3N2 दोनों संक्रामक वायरस हैं. विशेषज्ञों के अनुसार समय पर बीमारी की पहचान और उचित इलाज मिलने पर गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सकता है.

खुद से एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी

डॉक्टरों ने मरीजों को पर्याप्त आराम करने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या दूसरी दवाएं लेना उचित नहीं है. विशेषज्ञों के मुताबिक फ्लू से पूरी तरह उबरने में कई लोगों को दो से चार सप्ताह तक का समय लग सकता है.

भोपाल में H3N2 के मामले ज्यादा

दिल्ली, चेन्नई और दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं भोपाल में H1N1 के मुकाबले H3N2 के मरीज ज्यादा बताए जा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा मौसम में कम तापमान और कम नमी H1N1 वायरस के लिए बहुत अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनाती.

वायरल बुखार के सामान्य लक्षण
मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में तेज दर्द
नाक बहना, नाक बंद होना और लगातार छींक आना
अचानक या धीरे-धीरे शरीर का तापमान बढ़ना
ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना
गले में दर्द या जलन
मितली, उल्टी या दस्त की समस्या
त्वचा पर लाल चकत्ते या छोटे दाने दिखाई देना

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Bhopal Viral Fever: भोपाल में वायरल का कहर! बुखार उतरने के बाद भी इन लक्षणों ने बढ़ाई चिंता, डॉक्टरों ने दी चेतावनी | Khabar Digital | Khabar Digital