MP में 4 दिन मौसम रहेगा बेईमान! 28, 29, 30 और 31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP में 4 दिन मौसम रहेगा बेईमान! 28, 29, 30 और 31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 7 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. सीधी, कटनी, अनूपपुर, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है. मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

इन इलाकों में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास और रतलाम में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.

इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

28 से 30 अगस्त तक बना रहेगा बारिश का दौर

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार 28, 29 और 30 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. हालांकि पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर भारी बारिश होने की संभावना फिलहाल कम बताई गई है.

29 अगस्त को शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 31 अगस्त को मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

खराब मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और आंधी के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है.

गरज-चमक के समय कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें.
पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े होने से बचें.
आंधी के दौरान खुले मैदान या खेत में काम न करें.
तेज बारिश के बीच बिना जरूरत यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा.
बच्चों और बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी के साथ रखें.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP में 4 दिन मौसम रहेगा बेईमान! 28, 29, 30 और 31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital