बड़वारा पुलिस के प्रयासों से ढाई साल बाद मिली लापता बेटी, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी परिवार की खुशियां।

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- ढाई वर्षों से अपनी बेटी की तलाश में परेशान परिवार के लिए आखिरकार राहत भरी खबर सामने आई है। बड़वारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार प्रयास करते हुए 10 फरवरी 2024 से लापता नाबालिग बालिका को मंदसौर से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी की सुरक्षित वापसी से परिवार के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई।

पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2024 को बालिका के परिजनों ने थाना बड़वारा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 71/24 के तहत धारा 363 भादवि में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

लंबे समय से लापता बालिका की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से तलाश को आगे बढ़ाया गया। पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप 20 नवंबर 2026 को बालिका को मंदसौर से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक मोनेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, महिला आरक्षक रुपाली यादव एवं साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

राशन चाहिए तो पहले मोबाइल नंबर मिलाइए: भोपाल के 14 लाख कार्डधारकों को दिसंबर तक कराना होगा वेरिफिकेशन

about 5 hours ago

खिलाड़ियों को MP सरकार ने दिए 9 करोड़ 23 लाख, 134 एकड़ में बना है नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर

about 5 hours ago

Gen-z के लिए मोनू बने मिसाल! मां की सलामती के लिए महादेव से मांगी दुआ, अब मोनू के पीछे जुड़ रहा पूरा देश!

about 5 hours ago

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान

about 7 hours ago

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

about 7 hours ago

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

about 7 hours ago

और पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के पहले गुरु के 557वां प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन
त्योहार

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के पहले गुरु के 557वां प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में होंगे विशेष आयोजन

खिलाड़ियों को MP सरकार ने दिए 9 करोड़ 23 लाख, 134 एकड़ में बना है नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर
मध्यप्रदेश

खिलाड़ियों को MP सरकार ने दिए 9 करोड़ 23 लाख, 134 एकड़ में बना है नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर

हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में जगह, सुनील जाखड़ संभालेंगे चार्जशीट कमेटी की कमान
पंजाब

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा
धर्म समाचार

भगवान विष्णु की अनोखी भक्ति देख भावुक हुए महादेव जानिए बैकुंठ चतुर्दशी के पौराणिक कथा

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी
रेसिपी

Winter Food: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं मक्के की रोटी, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत के फायदे; जानिए खास रेसिपी

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़
मध्यप्रदेश

70वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा: डिंडौरी बना मार्शल आर्ट्स का गढ़

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न: धर्म, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

छिंदवाड़ा: ​मूर्ति विसर्जन से लौटते समय युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर केस दर्ज

विरासत सप्ताह में चंदेरी के पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से आसमान में सैर कर निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती