छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा के समीप शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में रखी शराब की पेटियां टूटकर बिखर गईं। दुर्घटना में लाखों रुपये से अधिक का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर बिखरी नजर आईं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार शराब से भरा ट्रक भोपाल से सिवनी की ओर जा रहा था इसी दौरान छिंदवाड़ा-बैतूल मुख्य मार्ग पर जिले की सीमा के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें लदी शराब की पेटियों को काफी नुकसान पहुंचा कई पेटियां टूट गईं और उनमें रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास से गुजर रहा कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था
घटना की जानकारी मिलते ही लावाघोघरी थाना प्रभारी आफताब खान एसआई मरकाम थाना स्टाफ और डायल-100 के चालक बंटी पवार मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सड़क पर बिखरी शराब की पेटियों को सुरक्षित कराने की व्यवस्था की
दस्तावेज और परमिट की जांच जारी
पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के दस्तावेजों और शराब परिवहन से संबंधित परमिट की जांच की जा रही है। वाहन में कितनी शराब लोड थी और दुर्घटना में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।









