पंजाब में BJP-अकाली दल की 6 साल बाद वापसी, अमित शाह और सुखबीर बादल ने किया गठबंधन का ऐलान, 2027 में चार कोणीय मुकाबले के आसार

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने छह साल बाद फिर गठबंधन कर लिया है। अमित शाह, नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। अब सबकी नजरें सीटों के बंटवारे पर हैं।

पंजाब में BJP-अकाली दल की 6 साल बाद वापसी, अमित शाह और सुखबीर बादल ने किया गठबंधन का ऐलान, 2027 में चार कोणीय मुकाबले के आसार
सुनील बंशीवाल

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। करीब छह साल बाद दोनों पुराने सहयोगी फिर साथ आए हैं। इस गठबंधन के साथ पंजाब का चुनावी मुकाबला नए राजनीतिक समीकरणों के बीच होने जा रहा है। दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा के लिए गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का दिन चुना गया। इसे पंजाब की राजनीति के साथ-साथ भाजपा और अकाली दल के पुराने रिश्तों की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

सीटों के बंटवारे पर रहेगी नजर
गठबंधन के बाद सबसे बड़ा सवाल सीटों के बंटवारे को लेकर है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, इस बार भाजपा पहले के मुकाबले अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, अकाली दल गठबंधन में बड़े साझेदार की भूमिका में रह सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में भाजपा के करीब 50 और अकाली दल के 67 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अंतिम सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों की औपचारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।

सुखबीर बादल की पार्टी को फिर एकजुट करने की कोशिश
गठबंधन से पहले सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल से अलग हुए कई नेताओं को दोबारा पार्टी से जोड़ने की कोशिश की है। पार्टी के पुराने नेताओं की वापसी और भाजपा के साथ गठबंधन को अकाली दल के संगठनात्मक विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे चुनाव से पहले पार्टी अपने पुराने राजनीतिक आधार को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

1996 में बना था गठबंधन, 2020 में टूटा
भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पहली बार 1996 में बना था और 1997 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। करीब 24 साल तक यह राजनीतिक साझेदारी कायम रही। इस दौरान दोनों दलों ने मिलकर पंजाब में सरकार भी चलाई। सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन के बीच अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और पार्टी एनडीए से भी अलग हो गई। अब छह साल बाद दोनों दलों ने फिर साथ आने का फैसला किया है।

पंजाब में चार कोणीय मुकाबले के आसार
भाजपा-अकाली दल गठबंधन के बाद पंजाब का चुनावी मुकाबला चार प्रमुख राजनीतिक खेमों के बीच होने की संभावना है। इसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा-अकाली दल गठबंधन, कांग्रेस और अमृतपाल सिंह से जुड़ा राजनीतिक दल शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। उस चुनाव में भाजपा और अकाली दल अलग-अलग मैदान में उतरे थे। अब दोनों के एक साथ आने से आगामी चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

अभी आगे की प्लानिंग पर नजर
गठबंधन की सफलता का आकलन सीटों के बंटवारे, उम्मीदवारों के चयन, किसान संगठनों के रुख और पंजाब के मतदाताओं के बीच दोनों दलों की स्वीकार्यता जैसे मुद्दों पर निर्भर करेगा। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि छह साल बाद हुई भाजपा-अकाली दल की यह वापसी 2027 के चुनाव में क्या राजनीतिक परिणाम लेकर आती है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

about 1 hour ago

बाबा बागेश्वर पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- राम-कृष्ण की तुलना नहीं कर सकते, सनातन के नाम पर ढोंग बंद करो

about 7 hours ago

Earthquake Alert: 5.3 तीव्रता के झटकों से कांप उठा उत्तर बंगाल, घरों से बाहर निकले लोग; नेपाल था केंद्र

about 7 hours ago

Instagram पर नेताओं की पोस्ट की पहुंच घटी, PM से लेकर विपक्षी नेताओं तक का एंगेजमेंट कम, BJP-कांग्रेस के फॉलोअर्स बढ़े

about 8 hours ago

राम की धरती से सीता की जन्मभूमि तक: अयोध्या-जनकपुर "सरयू-कमला एक्सप्रेस" को PM मोदी और नेपाली PM ने दिखाई हरी झंडी

about 24 hours ago

Dhruv Rathee Non-Bailable Warrant: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

1 day ago

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
बैंकिंग

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता
मध्यप्रदेश

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता