बाबा बागेश्वर पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- राम-कृष्ण की तुलना नहीं कर सकते, सनातन के नाम पर ढोंग बंद करो

बाबा रामदेव ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की तुलना करना और सनातन धर्म के नाम पर दिखावा करना उचित नहीं है।

बाबा बागेश्वर पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- राम-कृष्ण की तुलना नहीं कर सकते, सनातन के नाम पर ढोंग बंद करो
सुनील बंशीवाल

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने देवी-देवताओं की तुलना करने और सनातन धर्म के नाम पर बयानबाजी करने वालों को निशाने पर लिया। रामदेव ने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करना उचित नहीं है। धर्म के नाम पर दिखावा और पाखंड नहीं किया जाना चाहिए।

बाबा रामदेव के तीखे बोल
बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग न तो वेद और दर्शन का अध्ययन करते हैं और न ही लोकतंत्र और संविधान की समझ रखते हैं, लेकिन खुद को सनातनी बताकर हिंदू धर्म की रक्षा करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा, "कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न दर्शन, न लोकतंत्र और न ही संविधान को जानते हैं। बस बकवास करते हैं और कहते हैं कि हम सनातनी हैं। हम हिंदू धर्म को बचाएंगे। अरे तुम खुद ही को बचा लो। पाखंडी कहीं के।"

राम और कृष्ण की तुलना पर जताई नाराजगी
बाबा रामदेव ने आगे कहा कि देवी-देवताओं की तुलना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भगवान राम को महान बताकर श्रीकृष्ण के स्वरूप को टेढ़ा-मेढ़ा कहा गया और फिर विवाद बढ़ने पर माफी मांगी गई। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बावजूद इस तरह की टिप्पणी दोहराना उचित नहीं है। रामदेव ने कहा, 'जो देवी-देवताओं की तुलना करे और कहे कि राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं और फिर माफी मांग ली। इसके बाद फिर बांके बिहारी के यहां जाकर माथा टेक दिया और उसके बाद भी बोल रहे हैं कृष्ण तो टेढ़े ही हैं। तुम सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते।'

धीरेंद्र शास्त्री के बयान से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के खड़े होने के अंदाज को 'टेढ़ा' बताया था। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। कई लोगों ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई और धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही। विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा था कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया। उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिप्पणी विनोद और भक्ति भाव के संदर्भ में की गई थी। हालांकि, माफी के बाद भी इस बयान को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

about 1 hour ago

पंजाब में BJP-अकाली दल की 6 साल बाद वापसी, अमित शाह और सुखबीर बादल ने किया गठबंधन का ऐलान, 2027 में चार कोणीय मुकाबले के आसार

about 6 hours ago

Earthquake Alert: 5.3 तीव्रता के झटकों से कांप उठा उत्तर बंगाल, घरों से बाहर निकले लोग; नेपाल था केंद्र

about 7 hours ago

Instagram पर नेताओं की पोस्ट की पहुंच घटी, PM से लेकर विपक्षी नेताओं तक का एंगेजमेंट कम, BJP-कांग्रेस के फॉलोअर्स बढ़े

about 8 hours ago

राम की धरती से सीता की जन्मभूमि तक: अयोध्या-जनकपुर "सरयू-कमला एक्सप्रेस" को PM मोदी और नेपाली PM ने दिखाई हरी झंडी

about 24 hours ago

Dhruv Rathee Non-Bailable Warrant: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

1 day ago

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
बैंकिंग

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता
मध्यप्रदेश

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता