लापता बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, लोहे की रॉड और बाइक की चेन से किया हमला; मौत के बाद मानपुर थाने का घेराव

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

इंदौर के महू में लापता बेटी की तलाश कर रहे पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मानपुर के बिचौली गांव में पूछताछ के दौरान विवाद के बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और बाइक की चेन से हमला किया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।
लापता बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, लोहे की रॉड और बाइक की चेन से किया हमला; मौत के बाद मानपुर थाने का घेराव

इंदौर/खबर डिजिटल/ इंदौर के महू क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचौली में घर से लापता हुई बेटी की तलाश कर रहे पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बेटी के बारे में जानकारी लेने पहुंचे पिता का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल की चेन से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात मानपुर थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

बेटी की तलाश में पहुंचे पिता से हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, पिता अपनी घर से लापता बेटी की तलाश कर रहे थे। इसी सिलसिले में वे ग्राम बिचौली में कुछ लोगों से बेटी के बारे में पूछताछ करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों के साथ उनका विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया।

लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल की चेन से किया हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल की चेन से पिता पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

पिता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण देर रात मानपुर थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल इस वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...