भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD ने H5N1 बर्ड फ्लू के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है। जानिए वैक्सीन की खासियत और मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामलों की स्थिति।
भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

भोपाल/खबरडिजिटल/ भारत में बर्ड फ्लू के नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। 20 नवंबर को भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुर्गियों के लिए विकसित देश की पहली स्वदेशी H5N1 (क्लेड 2.3.2.1a) वैक्सीन देश को समर्पित करेंगे। इसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल ने विकसित किया है।

यह निष्क्रिय वैक्सीन अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस बीमारी को आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है। इसके संक्रमण से मुर्गियों और अन्य पक्षियों में मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। बीमारी फैलने पर बड़े पैमाने पर पक्षियों को मारना पड़ता है, जिससे पोल्ट्री कारोबार और किसानों को आर्थिक नुकसान होता है।

भारत में बर्ड फ्लू के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज

भारत में वर्ष 2006 में पहली बार बर्ड फ्लू का पता चला था। इसके बाद से देश में H5N1 और H5N8 वायरस के 500 से अधिक संयुक्त प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं। वर्ष 2006 में इसके प्रकोप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,200 से 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। एक बड़े प्रकोप से देश की GDP वृद्धि में 1.5 प्रतिशत तक गिरावट आने की आशंका भी जताई गई है।

वैक्सीन से पोल्ट्री किसानों को क्या फायदा होगा?

H5N1 के क्लेड 2.3.2.1a के खिलाफ अभी तक कोई विशिष्ट व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। नई स्वदेशी वैक्सीन का उद्देश्य इसी वायरस के खिलाफ मुर्गियों को सुरक्षा प्रदान करना है। इससे संक्रमण के प्रकोप को नियंत्रित करने, बड़े पैमाने पर पक्षियों को नष्ट करने की नौबत कम करने और पोल्ट्री उत्पादों के कारोबार को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसके वास्तविक प्रभाव का आकलन टीकाकरण और मैदानी स्तर पर इस्तेमाल के बाद ही किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश में भी सामने आ चुके हैं बर्ड फ्लू के मामले

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, फरवरी 2025 में मध्य प्रदेश में एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) के दो प्रकोप केंद्र दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 के दौरान देश के 12 राज्यों में बर्ड फ्लू के कुल 50 प्रकोप केंद्र सामने आए और नियंत्रण अभियान के तहत करीब 6.70 लाख पक्षियों को मारा गया। ऐसे में भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD द्वारा विकसित नई स्वदेशी H5N1 वैक्सीन मध्य प्रदेश सहित देश के पोल्ट्री क्षेत्र में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है।

मानव स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय

बर्ड फ्लू का खतरा केवल पक्षियों तक सीमित नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्ष 2003 से अब तक भारत सहित 25 देशों में H5N1 संक्रमण के 1,003 मानव मामले सामने आए हैं, जिनमें 479 लोगों की मौत हुई है। हाल के वर्षों में इस वायरस का संक्रमण स्तनधारी जीवों में भी पाया गया है। भारत में मनुष्यों में संक्रमण के तीन मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में पोल्ट्री में वायरस का नियंत्रण पशु स्वास्थ्य के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

काफिले के सामने रोने वाली नेहा माली से CM मोहन यादव ने की मुलाकात, 1 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
मध्यप्रदेश

काफिले के सामने रोने वाली नेहा माली से CM मोहन यादव ने की मुलाकात, 1 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान