Monthly Archives: July, 2026

Congress Workers Join BJP: कांग्रेस छोड़ 10 नेता-कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल, कारण जान लगेगा झटका
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा. ग्राम पंचायत गातापार जंगल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़े 10 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

Mahesh Kewat Rajya Sabha: राज्यसभा में महेश केवट की एंट्री, 10 साल बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास
भाजपा नेता महेश केवट ने संसद में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर 10 साल पुराना राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. राज्यसभा की तीसरी सीट पर निर्विरोध जीत हासिल करने वाले वह पिछले एक दशक के पहले नेता बने हैं. कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद महेश केवट बिना मतदान के विजेता घोषित हुए थे. शपथ ग्रहण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Jitu Patwari Surrender: ग्वालियर कोर्ट में जीतू पटवारी ने किया सरेंडर, गिरफ्तारी वारंट के बाद मिली बड़ी राहत
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर की विशेष MP-MLA कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. लगातार अनुपस्थिति के कारण उनके खिलाफ पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. कोर्ट ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. यह मामला 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा है. अब इस केस की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी.






