अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर, बड़ी कार्रवाई

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर, बड़ी कार्रवाई

रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ रीवा पुलिस ने चोरहटा थाना क्षेत्र में, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर, बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से 8 सील पैक पिस्टल सहित मैग्जीन और कारतूस बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई मामले दर्ज है, आरोपी मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिलों से अवैध हथियार लाकर इलाके में सप्लाई करते थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए, घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 8 नई, सील पैक पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुईं है। पुलिस का मानना है कि इन हथियारों की सप्लाई विंध्य क्षेत्र में की जानी थी। समय रहते की गई इस कार्रवाई से, एक बड़ी आपराधिक साजिश पर पानी फिर गया।

रीवा पुलिस की इस मुस्तैदी से अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप खपाने का मंसूबा नाकाम हो गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों रोशन गुप्ता और मोहम्मद अंसारी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा रहा है। दोनों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 9 से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​पुलिस की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये आरोपी मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिलों से अवैध हथियार लाकर इलाके में सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है, और संगठित अपराध के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर, बड़ी कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital