शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा, आबकारी विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा...पुलिस थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन...अमरवाड़ा के मरकावाड़ा और कोपाखेड़ा में अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाएं...

Women in Chhindwara have launched a campaign demanding a ban on alcoho
Women in Chhindwara have launched a campaign demanding a ban on alcoho
Khabar Digital Desk

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/ छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है।गांव-गांव तक शराब पहुंचने और खुलेआम बिक्री होने के आरोपों के बीच अब महिलाएं भी इसके खिलाफ सड़क पर उतरने लगी हैं।

अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोपाखेड़ा और मरकावाड़ा की महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शराबबंदी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।महिलाओं ने अमरवाड़ा पुलिस थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब तथा कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को बताया कि शराब के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों का माहौल प्रभावित हो रहा है। नशे की वजह से महिलाओं और बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने मांग की कि गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और कच्ची शराब बनाने तथा बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेते हुए प्रशासन से सहयोग की अपील भी की।

आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

जिले में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में शराब की शराब पहुंच जाती है लेकिन इस पर रोक नहीं लगाने और कार्यवाही नहीं होने से हौसले बुलंद थे आबकारी विभाग की कार्रवाई अक्सर छोटी-मोटी जब्ती और मामलों तक दिखाई देती है जबकि शराब की आपूर्ति के स्रोत और बड़े स्तर पर कारोबार करने वालों तक कार्रवाई पहुंचने की जरूरत है।

सवाल यह भी है कि यदि गांव-गांव तक शराब पहुंच रही है तो इसकी सप्लाई कहां से हो रही है शराब दुकानों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होने वाले परिवहन और बिक्री की निगरानी कौन कर रहा है क्या विभाग ने उन लोगों की पहचान की है जो अवैध रूप से शराब की सप्लाई कर रहे हैं इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है

आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी केवल पुलिस की ही नहीं बल्कि आबकारी विभाग की हैं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शिकायतें और विरोध सामने आने के बावजूद यदि शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है तो आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी निगरानी व्यवस्था पर सवाल है

ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में शराब बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि महिलाओं और बच्चों को इसके दुष्परिणामों से बचाया जा सके।अब मरकावाड़ा और कोपाखेड़ा की महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर खींचा है देखना होगा कि महिलाओं की इस मांग के बाद आबकारी विभाग और पुलिस कितनी गंभीरता से कार्रवाई करते हैं

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस सतर्क, हर बूथ पर तैनात होंगे ‘वोटर रक्षक

33 minutes ago

"पुल बनाया नीतीश ने, उद्घाटन दोबारा मोदी से!" PK का BJP पर वार

about 1 hour ago

पूर्व सिविल जज प्रखर जैन बनी साध्वी, सांसारिक जीवन का किया परित्याग, लंदन से पाई थी उच्च शिक्षा

about 1 hour ago

भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य पर बने सीमेंट-इंटों के पहाड़, चूनाभट्टी इलाके में जमकर हुआ निर्माण

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश में शराब बिक्री का नया नियम 25 नवंबर से लागू, जानिये कैसी होगी व्यवस्था

about 2 hours ago

अन्नकूट महोत्सव: आदिवासी अंचल में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम, घने जंगलों के बीच स्थित मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

about 3 hours ago

और पढ़ें

KBC के 12.50 लाख रुपये के सवाल पर बड़ा बवाल, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को मिला कानूनी नोटिस
बॉलीवुड

KBC के 12.50 लाख रुपये के सवाल पर बड़ा बवाल, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को मिला कानूनी नोटिस

"पुल बनाया नीतीश ने, उद्घाटन दोबारा मोदी से!" PK का BJP पर वार
बिहार

"पुल बनाया नीतीश ने, उद्घाटन दोबारा मोदी से!" PK का BJP पर वार

क्या सनी देओल के बेटे से शादी करेंगी सारा तेंदुलकर? करीबी सूत्र ने बताई पूरी सच्चाई
बॉलीवुड

क्या सनी देओल के बेटे से शादी करेंगी सारा तेंदुलकर? करीबी सूत्र ने बताई पूरी सच्चाई

पूर्व सिविल जज प्रखर जैन बनी साध्वी, सांसारिक जीवन का किया परित्याग, लंदन से पाई थी उच्च शिक्षा
मध्यप्रदेश

पूर्व सिविल जज प्रखर जैन बनी साध्वी, सांसारिक जीवन का किया परित्याग, लंदन से पाई थी उच्च शिक्षा

रायपुर में युवा मोर्चा की बैठक, 25 दिन की कार्ययोजना तय
नेशनल पॉलिटिक्स

रायपुर में युवा मोर्चा की बैठक, 25 दिन की कार्ययोजना तय

भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य पर बने सीमेंट-इंटों के पहाड़, चूनाभट्टी इलाके में जमकर हुआ निर्माण
मध्यप्रदेश

भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य पर बने सीमेंट-इंटों के पहाड़, चूनाभट्टी इलाके में जमकर हुआ निर्माण

मध्यप्रदेश में शराब बिक्री का नया नियम 25 नवंबर से लागू, जानिये कैसी होगी व्यवस्था
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में शराब बिक्री का नया नियम 25 नवंबर से लागू, जानिये कैसी होगी व्यवस्था

अन्नकूट महोत्सव: आदिवासी अंचल में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम, घने जंगलों के बीच स्थित मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

अन्नकूट महोत्सव: आदिवासी अंचल में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम, घने जंगलों के बीच स्थित मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

शीतकालीन सत्र को लेकर सांसदों में असमंजस, दिल्ली से नहीं मिला कोई संदेश, मोदी-शाह के अगले कदम पर नजरें
नेशनल पॉलिटिक्स

शीतकालीन सत्र को लेकर सांसदों में असमंजस, दिल्ली से नहीं मिला कोई संदेश, मोदी-शाह के अगले कदम पर नजरें