भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में शराब की बिक्री और आपूर्ति को लेकर 25 नवंबर 2026 से नए नियम लागू होने जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत अब शराब की सप्लाई और बिक्री के लिए क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। बिना गुणवत्ता जांच प्रमाणपत्र के किसी भी शराब की आपूर्ति या बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नकली शराब पर अंकुश की तैयारी
नकली और मिलावटी शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ ही उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने यह कदम उठाया है। आबकारी आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट की अनिवार्यता
इस व्यवस्था के लागू होने के बाद शराब की गुणवत्ता की जांच को लेकर निगरानी बढ़ेगी। विभाग का मानना है कि क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट की अनिवार्यता से बाजार में पहुंचने वाली शराब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही नकली और मिलावटी शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने में भी यह व्यवस्था अहम साबित हो सकती है।









