"पुल बनाया नीतीश ने, उद्घाटन दोबारा मोदी से!" PK का BJP पर वार

प्रशांत किशोर ने नीतीश सेतु का दोबारा उद्घाटन कराने पर बीजेपी को घेरा। बोले, जुलाई 2025 में उद्घाटन हो चुका है, श्रेय लेने की कोशिश प्रधानमंत्री पद की गरिमा घटाती है। निर्दलीय MLC मामले में कानूनी रास्ता अपनाने के संकेत दिए।

"पुल बनाया नीतीश ने, उद्घाटन दोबारा मोदी से!" PK का BJP पर वार
Vijay Pal

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने नीतीश सेतु के दोबारा उद्घाटन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस पुल का उद्घाटन एक साल पहले हो चुका है, उसका फिर से उद्घाटन करना प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम करता है।

प्रशांत किशोर बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य सुरेश प्रसाद राय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

पुल नीतीश कुमार की देन

नीतीश सेतु पर RJD के विरोध के सवाल पर पीके ने कहा कि विरोध सिर्फ विरोध के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुल की सोच और उसका निर्माण, दोनों नीतीश कुमार की देन हैं। इसके लिए उन्हें धन्यवाद मिलना चाहिए। पीके ने यह भी कहा कि जब पुल की योजना बन रही थी, तब न बीजेपी नीतीश कुमार के साथ थी और न ही RJD।

प्रशांत किशोर ने बताया कि नीतीश कुमार जुलाई 2025 में ही इस पुल का उद्घाटन कर चुके हैं। उस समय सम्राट चौधरी और नितिन नवीन भी मंच पर मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब बीजेपी श्रेय लेने के लिए प्रधानमंत्री को बुलाकर दोबारा उद्घाटन करा रही है। उनके मुताबिक यह दूसरों के किए काम को अपने नाम करने की कोशिश है।

पीके ने कहा कि किसी के नाम पर पुल का नाम रखने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि इससे लोगों को फायदा होता है।

दो निर्दलीय MLC पर याचिका खारिज

दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होने और उनकी सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिज होने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए विधान परिषद के सभापति से अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकारों से पता चला है कि सभापति ने किसी कारण से याचिका खारिज कर दी है। पार्टी इस पर विचार करेगी और कानून के हिसाब से आगे की प्रक्रिया अपनाएगी।

नए सदस्यों को दी शुभकामना

शपथ ग्रहण समारोह पर पीके ने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य बिहार की बेहतरी और अपने क्षेत्र के विकास के लिए अच्छा काम करेंगे।

इस मौके पर जन सुराज के वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, रामबली चंद्रवंशी और बब्बन यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस सतर्क, हर बूथ पर तैनात होंगे ‘वोटर रक्षक

33 minutes ago

पूर्व सिविल जज प्रखर जैन बनी साध्वी, सांसारिक जीवन का किया परित्याग, लंदन से पाई थी उच्च शिक्षा

about 1 hour ago

भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य पर बने सीमेंट-इंटों के पहाड़, चूनाभट्टी इलाके में जमकर हुआ निर्माण

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश में शराब बिक्री का नया नियम 25 नवंबर से लागू, जानिये कैसी होगी व्यवस्था

about 2 hours ago

अन्नकूट महोत्सव: आदिवासी अंचल में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम, घने जंगलों के बीच स्थित मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

about 3 hours ago

रीवा में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश का आरोप, बेहोशी से होश में आते ही पीड़िता ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago

और पढ़ें

KBC के 12.50 लाख रुपये के सवाल पर बड़ा बवाल, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को मिला कानूनी नोटिस
बॉलीवुड

KBC के 12.50 लाख रुपये के सवाल पर बड़ा बवाल, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को मिला कानूनी नोटिस

क्या सनी देओल के बेटे से शादी करेंगी सारा तेंदुलकर? करीबी सूत्र ने बताई पूरी सच्चाई
बॉलीवुड

क्या सनी देओल के बेटे से शादी करेंगी सारा तेंदुलकर? करीबी सूत्र ने बताई पूरी सच्चाई

पूर्व सिविल जज प्रखर जैन बनी साध्वी, सांसारिक जीवन का किया परित्याग, लंदन से पाई थी उच्च शिक्षा
मध्यप्रदेश

पूर्व सिविल जज प्रखर जैन बनी साध्वी, सांसारिक जीवन का किया परित्याग, लंदन से पाई थी उच्च शिक्षा

रायपुर में युवा मोर्चा की बैठक, 25 दिन की कार्ययोजना तय
नेशनल पॉलिटिक्स

रायपुर में युवा मोर्चा की बैठक, 25 दिन की कार्ययोजना तय

भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य पर बने सीमेंट-इंटों के पहाड़, चूनाभट्टी इलाके में जमकर हुआ निर्माण
मध्यप्रदेश

भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य पर बने सीमेंट-इंटों के पहाड़, चूनाभट्टी इलाके में जमकर हुआ निर्माण

मध्यप्रदेश में शराब बिक्री का नया नियम 25 नवंबर से लागू, जानिये कैसी होगी व्यवस्था
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में शराब बिक्री का नया नियम 25 नवंबर से लागू, जानिये कैसी होगी व्यवस्था

अन्नकूट महोत्सव: आदिवासी अंचल में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम, घने जंगलों के बीच स्थित मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
मध्यप्रदेश

अन्नकूट महोत्सव: आदिवासी अंचल में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम, घने जंगलों के बीच स्थित मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

शीतकालीन सत्र को लेकर सांसदों में असमंजस, दिल्ली से नहीं मिला कोई संदेश, मोदी-शाह के अगले कदम पर नजरें