CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में परिक्रमा का किया शुभारंभ,बताया जन्म-मरण का रहस्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की मां नर्मदा की पूजा, मांगी प्रदेश की खुशहाली

omkareshwar khandwa cm mohan Yadav narmada parikrama start gaumukh ghat
ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में शुरू हुई परिक्रमा
Khabar Digital Desk

भोपाल/खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से 'मां नर्मदा सेवा परिक्रमा' का शुभारंभ किया। यह परिक्रमा दादा गुरु शुरू कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा और आरती की। उन्होंने मां नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भक्तों ने मां नर्मदा को विशाल चुनरी भी ओढ़ाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद हमें मानव योनि से देव मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है। हमने भगवान नहीं देखे, लेकिन उसकी सत्ता को हम महसूस करते हैं। ये ठीक वैसे ही है, जैसे हमने हवा नहीं देखी, लेकिन उसके अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणों में भी सात रंग हैं, लेकिन ये रंग दिखाई नहीं देते। इन्हें देखने के लिए विशेष यंत्र प्रिज्म लगाना पड़ता है। इसी तरह हमारे दादा गुरु भी ईश्वर की ताकत का अहसास कराते हैं।

omkareshwar khandwa cm mohan Yadav narmada parikrama

नियम-तप के लिए मिला यह शरीर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम गलतफहमी में रहते हैं जो हम पिंड की ताकत भोजन-पानी-वायु में ढूंढते हैं। जबकि, ये हमारा भ्रम है। पिंड की वास्तविक ताकत ईश्वर का दिया हुआ शरीर है। इस शरीर को ईश्वर ने जितने समय तक दिया है, तब तक उसे न कोई छीन सकता है और न ही कोई दे सकता है। हमारे हाथ में न जन्म है, न मरण है। परमात्मा ने हमें नियम-तप करने के लिए यह शरीर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने दादा गुरु के माध्यम से वो ऋषि-मुनि देखे, जिनके जरिये हम ईश्वर से संवाद कर सकते हैं।

भारत की ताकत देख रही दुनिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया बहुत बड़ी है। इसमें कई प्रकार के रहस्य-शक्तियां विद्यमान हैं। मैं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आप सभी का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन की शक्ति पूरी दुनिया में अलग ही दिखाई दे रही है। उनके नेतृत्व में सनातन की शक्ति को दुनिया से परिचित कराया जा रहा है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। ये उन्होंने तब कहा था, जब समय बहुत अलग था। उस 'नरेंद्र' मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र दुनिया को दिखा रहे हैं कि भारत की शक्ति क्या है, भारत की भक्ति क्या है।

cm mohan Yadav narmada parikrama start gaumukh ghat

आराधना का पथ है यह परिक्रमा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा सेवा परिक्रमा करने जा रहे नागरिकों के लिए मैं मंगलकामना करता हूं। आप जिस भाव के साथ इस परिक्रमा में भाग ले रहे हैं उससे परमात्मा आपकी मनोकामना पूरी करेगा। आपको परमात्मा इतनी ताकत दे कि आप दादा गुरु के साथ ये यात्रा पूरी तरह सफल करें।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा कठिन मानी जाती है, लेकिन दादा गुरु के साथ यह सरलता से हो जाएगी। दादा गुरु 5वीं बार इस यात्रा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वे पंचपरमेश्वर का स्वरूप हैं। मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह आराधना का पथ है। मां नर्मदा का यह घाट एक मठ है। इस मार्ग पर चलने के लिए, साधना करने के लिए संकल्प शक्ति की आवश्यकता होगी। इस यात्रा से सद्भाव पैदा होगा। सद्भाव से देवता प्रसन्न होंगे। मैं आप सभी को एक बार फिर इस यात्रा की बधाई देता हूं।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

18 minutes ago

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

44 minutes ago

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

about 1 hour ago

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

about 2 hours ago

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता

about 2 hours ago

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
बैंकिंग