डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील

डबरा की खराब सड़कों और व्यापारियों के पलायन का मुद्दा पूर्व मंत्री इमरती देवी ने उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक शहर की समस्याएं पहुंचाने की अपील की।

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल
डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल
सुनील बंशीवाल

डबरा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के डबरा शहर की बदहाल सड़कें और बिगड़ती व्यवस्थाएं अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने शहर की सड़कों की खराब स्थिति और व्यापारियों के पलायन को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष शिवराज यादव से डबरा की समस्याओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाने की अपील की है।

सांसद भारत सिंह कुशवाहा थे मुख्य अतिथि

दरअसल, डबरा के संस्कृति गार्डन में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पूर्व मंत्री इमरती देवी और भाजपा युवा मोर्चा के ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष शिवराज यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी भी समारोह में शामिल हुए।

बदहाल सड़कों से व्यापार पर पड़ रहा असर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरती देवी ने डबरा की विकास संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे आम नागरिकों के साथ व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों के शहर से पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

शिवराज यादव से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की अपील

इमरती देवी ने भाजपा युवा मोर्चा के ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष शिवराज यादव से आग्रह किया कि वे डबरा की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखें। उन्होंने कहा कि शिवराज यादव के मुख्यमंत्री से अच्छे संबंध हैं, इसलिए उन्हें शहर की बदहाल सड़कों और विकास कार्यों का मुद्दा गंभीरता से उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने डबरा की सड़कों के सुधार की जिम्मेदारी लेने की अपील भी की।

व्यापारियों को दिया साथ खड़े रहने का भरोसा

पूर्व मंत्री ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह शहर के नागरिकों और व्यापारियों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेंगी। उनकी समस्याओं को संबंधित मंचों पर लगातार उठाती रहेंगी। वहीं सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने आयोजन के लिए कैट पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इमरती देवी की मांग को मिला समर्थन

कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने भी इमरती देवी की बातों का समर्थन किया। उन्होंने शिवराज यादव से डबरा के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रयास करने का आग्रह किया। समारोह में शहर की बुनियादी सुविधाओं और व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

about 2 hours ago

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

about 10 hours ago

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

about 10 hours ago

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

about 10 hours ago

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

about 11 hours ago

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

about 11 hours ago

और पढ़ें

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना
किसान समाचार

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए
पुलिस न्यूज़

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना
मध्यप्रदेश

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत
मध्यप्रदेश

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां
मध्यप्रदेश

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त