सतिंदर सरताज का 'गुजारिश' यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर नंबर-1, दो महीने में मिले 107 मिलियन व्यूज, सूफियाना अंदाज ने जीता दिल

पंजाबी सूफी सिंगर सतिंदर सरताज का गाना 'गुजारिश' दुनियाभर में धूम मचा रहा है। यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर नंबर-1 ट्रेंड कर रहे इस गाने को 107 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सतिंदर सरताज का 'गुजारिश' यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर नंबर-1, दो महीने में मिले 107 मिलियन व्यूज, सूफियाना अंदाज ने जीता दिल
सुनील बंशीवाल

मुंबई/खबर डिजिटल/ बॉलीवुड में पॉप और मसालेदार गानों की भरमार के बीच सूफी संगीत का अपना अलग ही मुकाम है। इसकी खासियत है कि यह सीधे दिल को छूता है। इन दिनों पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज (Satinder Sartaaj) का गाना 'गुजारिश' (Guzarish) दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। करीब दो महीने पहले इसका वीडियो रिलीज हुआ था और अब यह यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अब तक 107 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

2015 के गाने को वीडियो रिलीज के बाद मिली नई पहचान
'गुजारिश' सतिंदर सरताज का रोमांटिक सूफी गीत है। यह गाना मूल रूप से साल 2015 में आया था, लेकिन करीब दो महीने पहले इसका वीडियो रिलीज किया गया। इसके बाद गाने की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ। सतिंदर की खास शायरी, सूफियाना गायकी और भावनात्मक संगीत ने श्रोताओं को आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस पर रील्स बना रहे हैं।

शायरी और उर्दू के खूबसूरत शब्द हैं गाने की खासियत
इस गाने की सबसे चर्चित पंक्तियों में शामिल है- 'हमें चिट्ठियां मिली हैं माहताब से, कोई बच नहीं पाएगा शबाब से।' इन शब्दों में मोहब्बत, खूबसूरती और भावनाओं का ऐसा मेल है, जो सुनने वालों को अलग ही एहसास कराता है। खास बात यह है कि सतिंदर सरताज ने इस गीत को अपनी आवाज देने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं और संगीत भी खुद तैयार किया है। पंजाबी गीत होने के बावजूद इसमें उर्दू के खूबसूरत और साहित्यिक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे दूसरे रोमांटिक गानों से अलग पहचान देता है।

गोल्डी सोहल ने किया प्रोड्यूस, टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज
'गुजारिश' को गोल्डी सोहल ने प्रोड्यूस किया है और टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने में मोहब्बत को केवल आकर्षण या मुलाकात तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे एक गहरे भावनात्मक और आध्यात्मिक रिश्ते के रूप में पेश किया गया है। यही वजह है कि इसका संगीत और शायरी श्रोताओं के बीच खास जगह बना रहे हैं।

सतिंदर सरताज के ये गाने भी हैं लोकप्रिय
सतिंदर सरताज पंजाबी सूफी संगीत के चर्चित नामों में शामिल हैं। उनके कई गाने पहले भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। इनमें 'सज्जन राजी', 'उड़ारियां', 'मासूमियत', 'रंगरेज', 'चेहरयां दा नूर', 'इश्के दा सुत्ता', 'जिंदगी की किताब' और 'हीर' जैसे गाने शामिल हैं। 'गुजारिश' की मौजूदा लोकप्रियता ने एक बार फिर उनकी सूफियाना गायकी को वैश्विक स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस
नेशनल न्यूज़

दिल्ली रवाना होने की तैयारी में सांसद, लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीख पर अब भी सस्पेंस

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

तामिया में अस्पताल के वार्ड बॉय का मकान में मिला शव... दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश

भाई ने जलेबी बनाई,बहन खाए।लखपति तो बन गई है, अब Crorepati भी बन जाए..: शिवराज सिंह चौहान

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार
बैंकिंग

RBI New Rules 2026: बैंक खाते से पैसा निकलने से पहले लगेगा ब्रेक, ग्राहकों को मिलेंगे 5 बड़े अधिकार

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता
मध्यप्रदेश

26 नवंबर को संविधान दिवस उत्सव: मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता