भोपाल में राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजी अश्लील तस्वीरें, रैपिडो चालक पर FIR, धर्म को लेकर भी की अभद्र टिप्पणी

भोपाल में राइड कैंसिल करने से इनकार करने पर रैपिडो ऑटो चालक पर 22 वर्षीय युवती से गाली-गलौज और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। चालक ने कथित तौर पर वाट्सऐप पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजी अश्लील तस्वीरें
भोपाल में राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजी अश्लील तस्वीरें
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में रैपिडो ऑटो चालक की कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि राइड कैंसिल करने से इनकार करने और अतिरिक्त किराया देने का विरोध करने पर चालक ने 22 वर्षीय युवती के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, उसे रास्ते में उतारने के बाद वाट्सऐप पर अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेज दीं। आरोपी ने फोन पर युवती के धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। मामले में युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 20 नवंबर की बताई जा रही है। युवती बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती है और हबीबगंज में शॉपिंग के लिए उसने रैपिडो के जरिए ऑटो बुक किया था। युवती ने पुलिस को बुकिंग हिस्ट्री, वाट्सऐप चैट और तस्वीरों के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं।

रास्ता भटकने का बहाना बनाकर मांगा अतिरिक्त किराया

युवती के मुताबिक, ऑटो बुक करने के बाद चालक ने निर्धारित किराए से ज्यादा रकम की मांग की। उसने अतिरिक्त पैसे देने से इनकार किया तो चालक ने रास्ता भटकने का हवाला देकर दोबारा अधिक किराया मांगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चालक युवती के साथ गाली-गलौज करने लगा और उस पर राइड कैंसिल करने का दबाव बनाने लगा। युवती के तैयार नहीं होने पर चालक ने उसे बीच रास्ते में ही उतार दिया।

वाट्सऐप पर भेजीं अश्लील तस्वीरें, धर्म पर की टिप्पणी

युवती ने शिकायत में बताया कि ऑटो से उतारने के बाद भी चालक ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। वह लगातार फोन करता रहा और वाट्सऐप पर अपने गुप्तांग की अश्लील तस्वीरें भेजीं। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने धर्म को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की और कहा- 'तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो।' इस घटना के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। उसने पुलिस को फोन कॉल और वाट्सऐप पर भेजे गए संदेशों के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए हैं।

पांच दिन तक कार्रवाई नहीं होने पर CM हेल्पलाइन में शिकायत

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने बागसेवनिया थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया। साथ ही फोन पर कार्रवाई की जानकारी देने की बात कही थी। हालांकि, पांच दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी उसे कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद युवती ने CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संबंधित थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और युवती के बयान दर्ज किए।

बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे थाने

पुलिस की कार्रवाई में देरी से नाराज युवती ने जिला भेल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। उनके सहयोग से वह दोबारा थाने पहुंची। मामले की जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता भी बागसेवनिया थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी के मोबाइल और चैट की जांच

आरोपी की पहचान करोंद निवासी ऑटो चालक मोहम्मद मुस्तकीन के रूप में बताई गई है। उसे हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, वाट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। इन साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भोपाल में लग्जरी कार रेंटल फ्रॉड का खुलासा, गिरोह का सरगना जमीर गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की भूमिका पर भी उठे सवाल

about 20 hours ago

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए

1 day ago

भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, सुपारी किलिंग की आशंका

2 days ago

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से महिला को किया गिरफ्तार, फॉरेन ट्रिप के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

5 days ago

सिवनी: डायल 112 ने मां से बिछड़ी ढाई साल की मासूम को मिलवाया, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

6 days ago

इंदौर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक साल का मासूम हुआ मां से बेसहारा

6 days ago

और पढ़ें

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
अन्य खेल

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी
नेशनल न्यूज़

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?
उत्तर प्रदेश

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?
मध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत
नेशनल न्यूज़

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान
मध्यप्रदेश

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
मध्यप्रदेश

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल