MP Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

MP Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। बैठक में अनुपूरक बजट पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई है. इसके अलावा प्रदेश में पत्थर बाजों के खिलाफ बनाए जाने वाले कानून पर भी मंत्रिमंडल की तरफ से सहमति जाहिर कर दी गई है। कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का एवं नुकसानी वसूली विधेयक 2021 पास किया है। जो अब विधानसभा में जाएगा। इसमें आंदोलनकारी और प्रदर्शनकारी की वसूली हेतू दावा अधिकरण के गठन का प्रस्ताव है। जो लोग साप्रंदायिक दंगे करते हैं, हड़ताल, प्रदर्शन, जुलूस में सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, इनकी सबकी वसूली के लिए ट्रिब्यूनल का गठन होगा।

शिवराज कैबिनेट की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा -

शिवराज सिंह चौहान के पास लोकहित में बजट की कोई कमी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ बजट का रोना रोते रहे 15 महीनों तक।
शासकीय और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली के लिए विधेयक को कैबिनेट ने अनुमोदित किया। अब विधानसभा में रखा जाएगा।
9373 करोड़ की 6 हजार 117 गांव में टोंटी से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की परियोजना को अनुमोदित किया।
नर्मदा जयंती और शिवरात्रि के पर्व को भव्य तौर पर मनाया जाएगा।
तेजस्विनी योजना में महिला बाल विकास विभाग के स्व सहायता समूह में एकीकरण किया जाएगा। कैबिनेट ने दी मंजूरी।
72 लोक अभियोजन अधिकारियों के पदों को PSC के द्वारा भरने पर कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 14 से 28 जनवरी 2022 तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जल निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली समूह जलप्रदाय योजनाओं को मंजूरी दी गयी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment